Aaj Ki Taaja Khabar Live Updates: दिल्ली के नांगली विहार में 4 साल का बच्चा सीवर में गिरा, बचाव अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के गुंड इलाके में टेम्पो ट्रैवलर के फिसल जाने से बड़ा हादसा हो गया, इसमें ड्राइवर समेत 18 पर्यटक घायल हो गए. वहीं पंजाब में कांग्रेस अपना अभियान तेज करने जा रही है.
LIVE NEWS & UPDATES
-
दिल्ली के नांगली विहार में 4 साल का बच्चा सीवर में गिरा, बचाव अभियान जारी
दिल्ली के नांगली विहार स्थित दास गार्डन कॉलोनी के पास एक 4 साल के बच्चे के सीवर में गिर जाने के बाद बचाव अभियान चलाया जा रहा है. NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस, DDMA और BSF की टीमें इस खोज अभियान में जुटी हुई हैं.
-
मुंबई के प्रतीक्षा नगर में भीषण आग, दो सिलेंडर ब्लास्ट, फायरमैन घायल
मुंबई के वडाला स्थित प्रतीक्षा नगर में मंगलवार रात आग लगने और सिलेंडर ब्लास्ट की घटना सामने आई. माला गार्डन के पास स्थित 2 से 4 झोपड़ियों में आग लग गई.आग बुझाने के दौरान अग्निशमन दल का एक जवान घायल हो गया.
-
पंजाबः कांग्रेस का आज से ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) राज्य में आज बुधवार से अपना बड़ा राजनीतिक अभियान शुरू करने जा रही है. कांग्रेस चंडीगढ़ में आज सुबह 11 बजे पंजाब कांग्रेस भवन, सेक्टर-15 से अपने नए राज्यव्यापी अभियान ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी. इस अभियान के तहत कांग्रेस के शीर्ष नेता राज्यभर में पार्टी कार्यकर्ताओं, किसानों, मजदूरों, बुद्धिजीवियों और व्यापारियों के साथ सिलसिलेवार बैठकें करेंगे. साथ ही जनता की आवाज उठाने के लिए पूरे पंजाब में साइकिल रैलियों का भी आयोजन किया जाएगा.
-
मुंबईः NCP के विधायक आज शरद पवार से मिलेंगे
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अजीत पवार गुट के विधायकों ने शरद पवार से मुलाकात के लिए समय मांगा है. कहा जा रहा है कि यह मुलाकात आज बुधवार को हो सकती है. पिछले दिनों पंकज भुजबल और उनके परिवार ने शरद पवार से मुलाकात की थी. शरद पवार अभी मुंबई में ही हैं और स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं.
-
कर्नाटकः मूल्य वृद्धि के विरोध में बीजेपी का आज प्रदर्शन
कर्नाटक में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस सरकार द्वारा की गई मूल्य वृद्धि के विरोध में और इसे वापस लेने की मांग को लेकर आज बुधवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में दिनभर प्रदर्शन करने की घोषणा की है. पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने कहा कि सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक होने वाले इस प्रदर्शन में बीजेपी के सभी विधायक, सांसद, विधान परिषद सदस्य (एमएलसी), पूर्व जनप्रतिनिधि, चुनाव लड़ चुके नेता और प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे.
-
आज तमिलनाडु का दौरा करेंगे VP राधाकृष्णन
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज बुधवार को तमिलनाडु के थूथुकुडी का दौरा करेंगे. उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, “दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति थूथुकुडी में तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक लिमिटेड के 105वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे. वह अपने पूर्व संस्थान वी.ओ. चिदंबरम कॉलेज के प्लैटिनम जुबली समारोह और पूर्व छात्रों के मिलन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे.”
देशभर के कई राज्यों में आज भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है. जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के गुंड इलाके में सुंबलबाला के पास SSG रोड से एक टेम्पो ट्रैवलर फिसलकर उतर गई, जिससे ड्राइवर समेत 18 पर्यटक घायल हो गए. कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं पंजाब में चुनाव को लेकर कांग्रेस अपना अभियान तेज करने जा रही है. पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) राज्य में आज बुधवार से अपना बड़ा राजनीतिक अभियान शुरू करने जा रही है. कांग्रेस चंडीगढ़ में अपने नए राज्यव्यापी अभियान ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ को लॉन्च करेगी. दूसरी ओर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अजीत पवार गुट के विधायकों ने आज शरद पवार से मुलाकात के लिए समय मांगा है. देश-दुनिया की खबरों से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट्स के लिए पेज पर लगातार बने रहें…
Published On - Nov 11,2026 12:00 AM IST



