पंजाब चुनावः 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होते ही AAP में बगावत, 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले AAP को झटका लगा है . AAP के दो विधायकों चेतन सिंह जोड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. बीजेपी ने तंज करते हुए कहा ये अभी शुरुआत है.
आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार (31 अक्टूबर 2026) को आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 40 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसके बाद पार्टी में बगावत के सुर उठने लगे हैं. चुनाव से पहले AAP को झटका लगा है. AAP के दो विधायकों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है. इनमें पटियाला के समाना से विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा शामिल हैं. वहीं इसको लेकर बीजेपी ने AAP पर निशाना साधा है.
जानकारी के मुताबिक पटियाला के सनौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. वहीं पूर्व मंत्री और पटियाला के समाना से विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने की घोषणा की.
चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने किया पोस्ट
विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा ‘मैं चेतन सिंह जोड़ामाजरा आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देता हूं’.
बीजेपी नेता बोले- ‘अभी तो फिल्म शुरू हुई है’
इधर पार्टी चेतन सिंह जोड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा के इस्तीफे के बाद बीजेपी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा ‘अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के गूंगे 94 भेड़ुओं में से ज़िंदा ज़मीर वाला अलग हुआ.अभी तो फिल्म शुरू हुई है’.



