Alliance: क्या कुशाल टंडन बन गए ‘अलायंस’ के नए Ace? इस टीम की गलती के चलते मिला बड़ा मौका

Alliance: क्या कुशाल टंडन बन गए ‘अलायंस’ के नए Ace? इस टीम की गलती के चलते मिला बड़ा मौका

Alliance: अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' में हाल ही में कशिश कपूर की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है. जो अब कुशाल टंडन के ग्रुप का हिस्सा हैं और हाल ही में टास्क में काफी अच्छा परफॉर्म किया है. पर क्या इस हफ्ते हुए टास्क को जीतकर कुशाल टंडन नए Ace बन गए हैं. क्या है पूरा सच?

Alliance: अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में अब पूरा गेम खुल गया है. क्योंकि पहले हर कोई कुशाल टंडन के पीछे ही खेल रहा था और सिर्फ इसी एक्टर से ही सबकी टक्कर होती नजर आई. लेकिन अब कुशाल टंडन बोल चुके हैं कि सिर्फ अपने लिए ही गेम खेलेंगे. अगर वो किसी और को सपोर्ट करेंगे, तो वो बस सोहेल खान ही होंगे. हालांकि, कशिश कपूर की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से ही कुशाल टंडन और खुलकर खेल रहे हैं. इसी बीच पता लगा कि शो के आने वाले एपिसोड में एक नया Ace चुना जाएगा. इस एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. जहां शो के सबसे विवादित कंटेस्टेंट में से एक कुशाल टंडन इस टाइटल के दावेदार बनकर उभरे हैं. वो एस बनने के लिए लड़ते हैं और कहा जा रहा है कि इस बार जीत भी उनकी होगी.

‘रियलिटी स्कूप’ के मुताबिक, कुशाल टंडन इस हफ्ते के नए ‘एस’ बन गए हैं. अब क्योंकि अर्सलान गोनी और रैपर बाली के साथ उनके रिश्ते अच्छे नहीं हैं, तो चीजें अब काफी बदलने वाली है. जहां कई लोगों का मानना ​​है कि पावर मिलने के बाद कुशाल इन दोनों कंटेस्टेंट को घर वापस भेज सकते हैं. हालांकि, टीम के दूसरे सदस्यों को भरोसा दिलाया गया है कि वो अर्सलान को एलिमिनेट नहीं करेंगे. ‘अलायंस’ अब और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है.

इस हफ्ते सबसे आगे रही ये टीम

दरअसल अलायंस के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया भी गया है कि कुशाल की टीम ‘वॉरियर्स’ ट्रैकर में सबसे आगे थी. जब ट्रैकर लॉक होने वाला था, उस वक्त ज्यादा रैंक वाले अलायंस को बजर दबाने का मौका दिया गया. लेकिन ऐसा करने पर टीम के 300 प्वाइंट्स कट जाते. अब कुशाल टंडन बस बैठकर देख रहे थे और वो तुरंत भागे और बजर दबा दिया. जिसने हर किसी को हैरान किया, पर वो फायदा लेना चाहते थे. जैसे ही होस्ट कुणाल खेमू ने बताया कि वो अकेले कंटेस्टेंट थे, तो उनके प्वाइंट्स कम होते हैं और वो तीसरी पॉजिशन में पहुंच गए. लेकिन असली शॉक्ड तब सबको लगा, जब पता लगा कि सिस्टम ने कुशाल को ACE दावेदार बना दिया है.

इस वक्त ‘द अलायंस’ में आगु स्टेनली चिएडोजी ‘एस’ के पोजिशन पर हैं. उन्होंने यह खिताब ‘एस बैटल’ जीतकर हासिल किया है. जिससे उन्हें ‘टू बी डिलीटेड’ लिस्ट में शामिल कंटेस्टेंट्स की किस्मत तय करने की ताकत भी मिली. वो पहले ही रीवा किशन को एलिमिनेट कर चुके हैं.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More