गर्लफ्रेंड संग बाली वेकेशन पर अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान, शुद्धिकरण अनुष्ठान में लिया हिस्सा

गर्लफ्रेंड संग बाली वेकेशन पर अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान, शुद्धिकरण अनुष्ठान में लिया हिस्सा

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा के साथ इस वक्त बाली में छुट्टियां मना रहे हैं. इसकी उन्होंने खूबसूरत झलक भी शेयर की है जिसमें वो यहां के सबसे प्रसिद्ध मंदिर एम्पुल में शुद्धिकरण अनुष्ठान में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं.

अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी ने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी के साथ बाली से वेकेशन के खास मोमेंट्स शेयर किए हैं. जिसमें फोटोज के साथ ही वीडियो भी हैं. उन्होंने अपना पहला व्लॉग रिलीज किया है और बताया है कि इस अनुष्ठान के 48 घंटे सबसे बेहतरीन पलों में से एक थे. बता दें कि तिरता एम्पुल टेम्पल बाली की उन सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है जहां लोग शुद्धिकरण प्रक्रिया के लिए आते हैं.

तिरता एम्पुल मंदिर और सेबुत झरना यहां की सबसे प्रसिद्ध और पवित्र जगहें हैं. इस अनुष्ठान में पवित्र झरनों के नीचे खड़े होने के साथ ही छोटे-छोटे पूजन भी शामिल होते हैं, जिसमें नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए प्रार्थना की जाती है.

शुद्धिकरण अनुष्ठान की झलक

आयुष्मान सेठी और उनकी गर्लफ्रेंड समीक्षा ने एक कंबाइंड पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया, “हमारा पहला व्लॉग! ये अब तक के सबसे बेहतरीन 48 घंटे थे.” देखा जा सकता है कि मंदिर परिसर में प्रवेश करने से पहले ही दोनों पारंपरिक कपड़े सारोंग पहने हुए हैं. पहली फोटो में दोनों को हाथों में फूल लेकर प्रार्थना करते देखा जा सकता है.

दूसरी तस्वीर में दोनों अनुष्ठान के दौरान मंदिर परिसर में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं उन्होंने धूप-दीप अर्पित करते हुए वीडियो शेयर की है. इसी के साथ कपल को पवित्र झरने में स्नान करते भी देखा जा सकता है.

शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

इसके अलावा भी उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो सरोवर में मछलियों के साथ खूबसूरत मोमेंट जीते दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं उन्होंने अपनी वेकेशन की और भी शानदार झलकियां शेयर की हैं, जिसमें उन्हें अलग-अलग जगहों पर घूमते देखा जा सकता है.

यहां देखें पोस्ट

2021 से कर रहे डेट

अर्चना पूरन सिंह अपने पूरे परिवार के साथ भी व्लॉग क्रिएट करती हैं, जिसमें समीक्षा को भी देखा गया है. दोनों 2021 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और इस साल जून में उन्होंने अपनी रिलेशनशिप की 5th एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी. दोनों अक्सर साथ में पोस्ट शेयर करते रहते हैं. बता दें कि समीक्षा एक सेलिब्रिटी योग ट्रेनर और वेलनेस कोच हैं तो वहीं आयुष्मान सेठी बिजनेस के साथ ही कंटेंट क्रिएटिंग भी करते हैं.

ये भी पढ़ें: Mom Sequel: मां श्रीदेवी की राह पर चलेंगी खुशी कपूर! मॉम 2 में निभाएंगी बड़ा किरदार

शशि सिंह
शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More