Latest Release Movies: इस वीकेंड कौन सी मूवी देखें? यहां देख लें कब आ रही कौन सी फिल्म

Latest Release Movies: इस वीकेंड कौन सी मूवी देखें? यहां देख लें कब आ रही कौन सी फिल्म

Latest Release Movies: अगर आप वीकेंड पर थिएटर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इस हफ्ते रोमांस, हॉरर, एनिमेशन और थ्रिलर से भरपूर कई नई फिल्में रिलीज हुई हैं और कुछ होने वाली हैं. इसमें मैं वापस आऊंगा, कॉकटेल 2 और हॉन्टेड 3D जैसी फिल्में शामिल हैं. चलिए जानते हैं कब कौन सी फिल्म हो रिलीज.

फिल्म मैं वापस आऊंगा इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी पीरियड रोमांटिक ड्रामा है, जो 1947 के बंटवारे पर आधारित है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी ने अहम भूमिकाओं में हैं. कहानी एक ऐसे बुजुर्ग व्यक्ति की यादों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बिछड़े प्यार और वतन से जुड़े एहसासों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाता है. ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. आप इस वीकेंड इसे एंजॉय कर सकते हैं.

टॉय स्टोरी 5 भी जल्द ही रिलीज होने वाली है. ये फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. बच्चों के साथ देखने को लिए ये एक अच्छा ऑप्शन है. इस एनिमेटेड फिल्म में वुडी, बज़ और जेसी जैसे पुराने किरदार वापस लौटे हैं, लेकिन उनके सामने बच्चों की नई डिजिटल दुनिया और 'लिलीपैड' नाम का स्मार्ट टैबलेट चुनौती बनकर आता है.

बेकरूम्स हॉरर और साइंस-फिक्शन का मिश्रण है. यह फिल्म इंटरनेट पर पॉपुलर "Backrooms" मिथक पर बेस्ड है.  कहानी एक ऐसे रहस्यमयी जगह की है, जहां अंतहीन पीले कमरों और अजीब घटनाओं के बीच फंसे लोग बाहर निकलने की कोशिश करते हैं. अगर आपको सस्पेंस पसंद है तो ये आपको जरूर पसंद आएगी. फिल्म 12 जून को थिएटर में रिलीज हो चुकी है.

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' (Governor: The Silent Saviour) 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में सत्ता, राजनीति और नेतृत्व से जुड़े मुद्दों को  दिखाया गया है. फिल्म में मनोज बायपेयी ने मुख्य किरदार निभाया है.