मालवीय नगर अग्निकांड: होटल मालिक लवकेश बजाज की दो दिन बढ़ी पुलिस रिमांड, फरार अकाउंटेंट जय मिश्रा ने किया सरेंडर
दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में होटल मालिक लवकेश बजाज कोर्ट में पेश हुए, जबकि फरार अकाउंटेंट जय मिश्रा ने सरेंडर किया. इस दुखद हादसे में 22 भारतीय, 12 विदेशियों नागरिकों की मौत हुई और 50 से अधिक लोग घायल हुए थे. पुलिस इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और आगे की जांच जारी है.
Delhi Hotel Fire Update: दिल्ली के मालवीय नगर में अग्निकांड मामले में पुलिस ने होटल मालिक लवकेश बजाज को आज रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया. वहीं इस मामले में फरार चल रहे एक आरोपी जय मिश्रा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. पुलिस ने अब तक इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इस हादसे में 2 विदेश नागरिकों सहित 22 भारतीयों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.
मालवीय नगर अग्निकांड में 12 विदेश नागरिकों सहित 22 भारतीयों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. आरोपी होटल मालिक लवकेश बजाज को चार दिन की पुलिस हिरासत खत्म होने पर दिल्ली की साकेत कोर्ट में पेश किया. इसके साथ ही मामले में दूसरे आरोपी केशव नेगी को भी पेश किया गया. वहीं, घटना के बाद से फरार चल रहा होटल का अकाउंटेंट जय मिश्रा ने भी कोर्ट में सरेंडर किया है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद सबसे पहले जय मिश्रा फरार हो गया था.
फरार चल रहे अकाउंटेंट ने किया सरेंडर
दिल्ली पुलिस ने होटल में खाना पकाने वाले 65 वर्षीय केशव नेगी को गिरफ्तार किया गया था. जांच में पता चला कि आग कथित तौर पर उनकी लापरवाही की वजह से लगी थी. उन्हें भी आरोपी होटल मालिक के साथ साकेत कोर्ट में पेश किया गया. इसके अलावा मामले में फरार चल रहे होटल के अकाउंटेंट जय मिश्रा ने भी कोर्ट में सरेंडर किया है. जांच में सामने आया कि जय के नाम पर फ्लोरिस होटल के लिए बी एंड बी की परमिशन ली गई थी.
#WATCH | Malviya Nagar Hotel fire case | Delhi: Accused Keshav Negi and Lovekesh Bajaj produced before Delhi’s Saket Court. pic.twitter.com/ELlhdxSUMZ
— ANI (@ANI) June 8, 2026
लवकेश बजाज की कोर्ट में हुई पेशी
मालवीय नगर अग्निकांड में 12 विदेश नागरिकों सहित 22 भारतीयों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. आरोपी होटल मालिक लवकेश बजाज को चार दिन की पुलिस हिरासत खत्म होने पर दिल्ली की साकेत कोर्ट में पेश किया. पुलिस को दो दिन और रिमांड पर लेने की मांग कर सकती है, माना जा रहा है कि मामले में आरोपी ने कई सवालों के सही जवाब नहीं दिए हैं.




