Drishyam 3: जयदीप अहलावत ने ‘दृश्यम 3’ में अक्षय खन्ना को रिप्लेस किया? अजय देवगन ने बताया सच

Drishyam 3: जयदीप अहलावत ने ‘दृश्यम 3’ में अक्षय खन्ना को रिप्लेस किया? अजय देवगन ने बताया सच

'दृश्यम 2' में अक्षय खन्ना ने सबका दिल जीता था. बावजूद इसके वो 'दृश्यम 3' का हिस्सा नहीं. पिछले दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि जयदीप अहलावत ने उन्हें रिप्लेस किया. अब इसकी सच्चाई अजय और जयदीप ने बताई ह

Drishyam 3: अजय देवगन, तब्बू, जयदीप अहलावत और श्रीया सरन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर बुधवार को रिलीज़ कर दिया गया. इस फिल्म दूसरे पार्ट में पुलिसवाले की भूमिका में अक्षय खन्ना थे. हालांकि तीसरे पार्ट में केस के जांच का जिम्मा जयदीप अहलावत के कंधे पर आ गया है. ऐसे में लंबे वक्त से सवाल उठ रहा था कि क्या जयदीप अहलावत ने ‘दृश्यम 3’ में अक्षय खन्ना को रिप्लेस किया है? इस सवाल का जवाब अब अजय देवगन और जयदीप ने खुद दिया है.

गोवा में ‘दृश्यम 3’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब अक्षय को रिप्लेस करने पर सवाल हुआ तो अजय देवगन ने कहा, “पुलिस से केस सॉल्व नहीं हुआ. क्योंकि अब खतरा बड़ा हो गया है, तो अब ये केस क्राइम ब्रांच से सॉल्व होगा. इससे पता चलता है कि खतरा बड़ा हो गया है. रिपीटिशन नहीं होता. दो अलग-अलग कैरेक्टर हैं. जब क्राइम ब्रांच की एंट्री होती है तो जांच का पूरा नजरिया ही बदल जाता है. मुझे लगता है कि फिल्म यही डिजर्व करती थी और यही किया गया है.”

ये भी पढ़ें:

Drishyam 3: दृश्यम का The End, नहीं बनेगा चौथा पार्ट, अजय देवगन ने बताया क्यों लिया ऐसा फैसला

या तो विजय जानता है या अल्लाहतालियां बजाने पर मजबूर कर देंगे दृश्यम 3 के ये 7 डायलॉग्स

जयदीप ने क्या कहा?

अक्षय खन्ना के किरदार से तुलना के सवाल पर जयदीप अहलावत ने कहा, “नहीं, जब मैंने कहानी सुनी थी तो वो बिल्कुल इस तरह से नहीं था कि वो अक्षय सर की जगह आ रहा है. एक किरदार का सफर खत्म होता है और दूसरा किरदार पेश किया गया है. तो मुझे उस किरदार को लेकर प्रेशर लेने का कोई फायदा नहीं होना. और एक एक्टर तौर पर मुझे नहीं लगता ऐसा सोचा जाता है. ये पूरी तरह से अलगी सफर है.

“किसी दूसरे किरदार की कहानी में झलक नहीं”

आगे जयदीप कहते हैं, “अभिषेक ने मुझे जब वो कहानी सुनाई थी ना तो कहीं से भी इसकी झलक नहीं थी कि ये किसी और किरदार की वजह से यहां है. वो अपनी जर्नी पर है. इन लोगों ने बहुत सुंदर लिखा है.” उन्होंने ये भी बताया कि निर्देशक अभिषेक बनर्जी ने उनके किरदार की बारीकियों पर पहले से काम कर लिया था, जिससे उनका एक एक्टर के तौर पर काम बेहद आसान हो गया था.

कब आ रही फिल्म?

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 3’ इस सीरीज की आखिरी फिल्म बताई जा रही है. इसका नाम भी दृश्यम: द कन्क्लूजन रखा गया है. अजय ने लॉन्च इवेंट के दौरान कहा कि किसी अच्छी चीज़ को टॉप पर ले जाकर ही छोड़ देना चाहिए. फिल्म का ट्रेलर काफी अच्छा है. ये फिल्म 2 अक्टूबर को आ रही है.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More