Genelia Deshmukh: हीरो-हीरोइन के अफेयर तो होते ही हैं… गोविंदा की पत्नी के बयान पर जेनेलिया बोलीं- मैं लकी हूं

Genelia Deshmukh: हीरो-हीरोइन के अफेयर तो होते ही हैं… गोविंदा की पत्नी के बयान पर जेनेलिया बोलीं- मैं लकी हूं

Genelia Deshmukh: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अफेयर्स पर खुलकर बात रखी और कहा कि सेलेब्स में तो अफेयर होना काफी कॉमन है. सुनीता के इस बयान पर अब जेनेलिया देशमुख का रिएक्शन सामने आया है. जेनेलिया ने अफेयर्स की बात पर कहा कि वो इस मामले में काफी लकी हैं.

Genelia on Sunita Ahuja Remark: गोविंदा की पत्नी हाल ही में रितेश देशमुख के रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुईं. इस शो के प्रीमियर एपिसोड में सुनीता ने गोविंदा के साथ अपनी शादीशुदा लाइफ और एक्टर के अफेयर को लेकर भी बात की. इस दौरान सुनीता ने कहा कि हीरो-हीरोइन में अफेयर होते ही हैं और ये कोई बड़ी बात नहीं है. सुनीता का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद जेनेलिया देशमुख का इसपर रिएक्शन सामने आया है. जेनेलिया ने एक वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि वो इस मामले में लकी हैं.

‘लॉकअप’ सीजन 2 के प्रीमियर एपिसोड में सुनीता आहूजा ने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में हीरो-हीरोइन के बीच अफेयर होना आम बात है. उन्होंने ये भी कहा कि अगर रिश्ते में प्यार और भरोसा हो तो इंसान कई चीजों को सहन कर लेता है. सुनीता का ये बयान इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है, जिसपर लोग अलग-अलग रिएक्शंस दे रहे हैं.

मैं लकी हूं- जेनेलिया देशमुख

सुनीता आहूजा ने गोविंदा के अफेयर को लेकर बयान दिया कि हीरो हीरोइन के अफेयर तो होते ही हैं. इस बयान पर फराह खान ने रितेश देशमुख से इशारों में पूछा, जिसके बाद रितेश ने सीधे गर्दन हिलाते हुए नकार दिया यानी उन्होंने अफेयर की बात को खारिज कर दिया. रितेश देशमुख का अफेयर्स पर ये रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है, जिसके बाद जेनेलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सुनीता आहूजा का बयान दिखाया गया था. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए जेनेलिया ने लिखा, “मैं लकी हूं.” जेनेलिया का ये पोस्ट भी देखते ही देखते वायरल हो गया, जिसमें दोनों की मजबूत बॉन्डिंग की कुछ क्लिप्स भी दिखाई दीं.

Screenshot 2026 06 28 190733

रितेश-जेनेलिया की शादी

जेनेलिया और रितेश देशमुख की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिना जाता है. दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ मजेदार वीडियो और पोस्ट शेयर करते रहते हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं. रितेश और जेनेलिया ने साल 2012 में दो अलग-अलग रीति-रिवाज से शादी की थी.

सना चौधरी
सना चौधरी

सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया.  इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.

Read More