Hansika Motwani Birthday: चाइल्ड आर्टिस्ट से साउथ स्टार तक, फिर टूटी शादी ऐसी रही हंसिका मोटवानी की कहानी
Hansika Motwani: हंसिका मोटवानी ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की और कम उम्र में ही अपनी अलग पहचान बना ली थी. बाद में उन्होंने साउथ फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस खूब नाम कमाया.
Hansika Motwani Turns 35: हंसिका मोटवानी की जिंदगी और करियर की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी की दुनिया में कदम रखने वाली हंसिका ने बहुत कम उम्र में अपनी पहचान बना ली थी. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में काम किया और आगे चलकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बतौर लीड एक्ट्रेस अपनी खास जगह बनाई. हालांकि, उनके करियर के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी लगातार चर्चा का हिस्सा रही है.
बॉलीवुड के बाद हंसिका ने साउथ सिनेमा का रुख किया और यहां बतौर लीड एक्ट्रेस अपनी पहचान बनाई. तमिल फिल्म ‘एंगेयुम काधल’ और ‘ओरु कल ओरु कन्नाड़ी’ ने उन्हें साउथ के ऑडियंस के बीच मशहूर कर दिया. उन्होंने तमिल के अलावा तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और मलयालम फिल्मों में भी काम किया. मासूम और चुलबुले किरदारों से शुरुआत करने वाली हंसिका ने आगे चलकर कई तरह के रोल निभाए.
हंसिका की बढ़ती पॉपुलैरिटी के साथ उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं सामने आती रहीं. एक दौर में उनकी बदली हुई बॉडी और लुक्स को लेकर सवाल उठाए गए और उन पर हार्मोनल इंजेक्शन लेने तक के आरोप लगे. हालांकि, एक्ट्रेस ने इन दावों को सिरे से खारिज किया था. इसके अलावा एक कथित एमएमएस के वायरल होने के बाद भी उनका नाम विवादों में आया, लेकिन हंसिका ने क्लियर किया कि वीडियो में नजर आ रही लड़की वो नहीं थीं.
हंसिका की जिंदगी का एक बड़ा विवाद उनकी शादी से जुड़ा रहा. उन्होंने 4 दिसंबर 2022 को बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया के साथ शादी की थी. जयपुर में हुई इस शाही शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. इतना ही नहीं, उनकी शादी से जुड़ी घटनाओं पर ‘हंसिका लव शादी ड्रामा’ नाम की वेब सीरीज भी बनाई गई, जिसने उनकी पर्सनल लाइफ को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया.
शादी के कुछ समय बाद हंसिका और सोहेल के रिश्ते में भी दरार की खबरें सामने आने लगीं. आखिरकार दोनों ने अलग होने का फैसला किया और मार्च 2026 में मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट में आपसी सहमति से उनका कानूनी तलाक हो गया.



