Toxic Trailer Reaction: ये तो ज्यादा ही ‘टॉक्सिक’ हो गया… ट्रेलर देख हैरान हुए फैंस, यश के बारे में क्या कहा?
यश की टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. भले ही ट्रेलर 4 मिनट से ज्यादा लंबा है लेकिन इसके बाद भी इससे एक सकेंड के लिए भी नजर हटाना मुश्किल है. टॉक्सिक के ट्रेलर पर फैंस के रिएक्शन्स आ रहे हैं.
Toxic Trailer Social Media Reaction: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फैंस लंबे वक्त से इस फिल्म के इंतजार में हैं और अगस्त 2026 के अंत तक उनकी ये ख्वाहिश पूरी भी हो जाएगी. टॉक्सिक का ट्रेलर 4 मिनट 38 सेकंड लंबा है. ट्रेलर में बहुत कुछ है. जुदाई, दर्द, गुस्सा, बदला और बहुत ज्यादा मारधाड़. ज्यादातर फैंस टॉक्सिक के एक्शन की सराहना कर रहे हैं और इसे एनिमल-मार्को जैसी फिल्म से भी ज्यादा इंटेंस बता रहे हैं.
यश की टॉक्सिक के ट्रेलर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट देखते ही बन रही है. ट्रेलर में कई अलग-अलग लेकेशन्स में एक्शन सीक्वेंसेज की शूटिंग हुई है. केजीएफ की तरह ही टॉक्सिक भी यश की अपनी ही अलग दुनिया है जो वाकई में बहुत ज्यादा टॉक्सिक नजर आ रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म के ट्रेलर पर फैंस के कैसे रिएक्शन्स आ रहे हैं.
टॉक्सिक के ट्रेलर पर फैंस ने क्या कहा?
टॉक्सिक के ट्रेलर पर फैंस के रिएक्शन्स आ रहे हैं. एक शख्स ने इसपर लिखा- ये सिर्फ एक ट्रेलर नहीं है ये एक वॉर्निंग है. एक दूसरे शख्स ने लिखा- बिना स्टोरी रिवील किए 4 मिनट का ट्रेलर. इसे कहते हैं असली मॉन्सटर. एक शख्स ने इसकी कमाई पर बात करते हुए कहा- 5000 करोड़ का कलेक्शन आने जा रहा है. एक अन्य शख्स ने लिखा- ये साल सिर्फ यश का राज है. एक यूजर ने लिखा- हॉलीवुड के लेवल की सिनेमैटोग्राफी है.
ये भी पढ़ें- Toxic Trailer: हुस्न को हथियार बनाओ, साउथ सुपरस्टार यश की टॉक्सिक के ट्रेलर के 5 धांसू डायलॉग
यश की टॉक्सिक की बात करें तो इस फिल्म को पहले रणवीर सिंह की धुरंधर के साथ रिलीज किया जा रहा था. लेकिन इसके बाद फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया था. अब ये फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में राज करने के लिए आ रही है. फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. वहीं इसमें यश के अलावा तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वशिष्ट, नयनतारा और हुमा कुरैशी नजर आई हैं. फिल्म का बजट 500 से 600 करोड़ रुपये तक का बताया जा रहा है. वहीं ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म आसानी से 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर के दिखा देगी.




