नयनतारा और कविन की रोमांटिक ड्रामा ‘Hi’ हुई पोस्टपोन, जान लें नई रिलीज डेट
साउथ लेडी सुपरस्टार नयनतारा अपनी आगामी फिल्म 'हाय' (Hi) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. फिलहाल खबर सामने आई है कि उनकी इस फिल्म की रिलीज टल गई है.
फिल्म ‘Hi’ में नयनतारा लीड रोल में नजर आने वाली हैं. इसमें उनके अपोजिट एक्टर कविन एम नजर आने वाले हैं. ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी. नयनतारा के फैंस को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है और ये 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली थी. अगर ये इस दिन रिलीज होती तो सूर्या की फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ से इसकी टक्कर होती. लगता है कि मेकर्स ने इसी वजह से अब इसकी रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है. चलिए जान लेते हैं कि अब फिल्म ‘हाय’ (Hi) कब रिलीज होगी.
फिल्म ‘हाय’ (Hi) की रिलीज डेट की अपडेट की जानकारी देते हुए एक प्रोमो भी शेयर किया गया है. इस फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प होने वाली है, क्योंकि लीड किरदारों की लव स्टोरी एक ही घर में रह रहे दो किरायेदारों के बीच दिखाई गई है.
कब होगी नयनतारा की फिल्म रिलीज?
नयनतारा और अभिनेता कविन स्टारर फिल्म ‘हाय’ (Hi) को भले ही पोस्टपोन कर दिया गया हो, लेकिन इसकी डेट्स को बस कुछ ही दिन आगे किया गया है. पहले फिल्म 14 अगस्त को आने वाली थी, लेकिन अब इसे 28 अगस्त 2026 को रिलीज किया जाएगा.
जी स्टूडियोज ने दी जानकारी
फिल्म पोस्टपोन की जानकारी देते हुए जी स्टूडियोज साउथ ने लिखा, “हमें पता है कि आप ‘हाय’ (HI) कहने का इंतज़ार कर रहे थे और अब आप ऐसा कर सकते हैं. अपने कैलेंडर में 28 अगस्त की तारीख मार्क कर लें, क्योंकि इस सीजन की सबसे दिल को छू लेने वाली एंटरटेनिंग फिल्म सिनेमाघरों में आ रही है.”
‘हाय’ (HI) स्टार कास्ट
विष्णु एडवान के निर्देशन में बनी ‘हाय’ (HI) में कनगराज ने सह-निर्देशक के रूप में काम किया है. वहीं जेन मार्टिन ने गानों के साथ ही बैकग्राउंड स्कोर तैयार किया है. इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नयनतारा और एक्टर कविन के अलावा राधिका सरथकुमार, प्रभु, वीटीवी गणेश, सत्यन, पूर्णिमा भाग्यराज, काव्या अरिवुमणि जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं.
टॉक्सिक में है नयनतारा का दमदार रोल
एक्ट्रेस नयनतारा यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं. फिल्म के ट्रेलर और टीजर दोनों में उनका दमदार अंदाज नजर आया है. ये फिल्म 26 अगस्त 2026 को वर्ल्ड वाइड थिएटर्स में कन्नड़, तेलुगु, मलयालम, अंग्रेजी और हिंदी में रिलीज होने वाली है.
ये भी पढ़ें: हुस्न को हथियार बनाओ, साउथ सुपरस्टार यश की टॉक्सिक के ट्रेलर के 5 धांसू डायलॉग




