4 दिनों में 100 करोड़ पार, ‘आवारापन 2’ को पीछे छोड़ इस रिकॉर्ड पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने किया कब्जा

4 दिनों में 100 करोड़ पार, ‘आवारापन 2’ को पीछे छोड़ इस रिकॉर्ड पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने किया कब्जा

पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' ने पहले सोमवार को भी डबल डिजिट में कलेक्शन किया है. इसी के साथ इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 4: पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रवि किशन स्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. रिलीज के 4 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस पिक्चर ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. साथ ही इस फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. चलिए जानते हैं कि चौथे दिन (सोमवार) इस फिल्म ने कितनी कमाई की है और क्या रिकॉर्ड बनाया है.

सैकनिल्क की मानें तो रिलीज के पहले सोमवार को ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 15.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. आमतौर सभी फिल्मों के साथ ऐसा होता है कि पहले सोमवार को कमाई में गिरावट दर्ज होती है. इससे पहले रिलीज के पहले दिन इस फिल्म ने 25.75 करोड़, दसूरे दिन 32 करोड़ और तीसरे दिन 36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं चौथे दिन के साथ ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 109.25 करोड़ रुपये हो गया है.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का रिकॉर्ड

मिर्जापुर: द मूवी’ रिलीज के पहले सोमवार को कमाई के मामले में साल 2026 की तीसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन गई है. पहले नंबर पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ है, जिसने पहले सोमवार को 65 करोड़ का कलेक्शन किया था. 59 करोड़ के कलेक्शन के साथ सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ दूसरे नंबर पर है.

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ तीसरे नंबर पर काबिज थी, लेकिन अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने तीसरे नंबर पर अपना कब्जा जमा लिया है. बता दें कि ‘आवारापन 2’ ने पहले सोमवार को 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

ये भी पढ़ें-

AI और डिजिटल दौर में हनुमान अंश का चमत्कार, फिल्म की कामयाबी के पीछे की साइंस क्या?

सलमान खान के बिग बॉस 20 में कितना दम? जानिए 5 ताकत और पांच कमजोरियां

किसने डायरेक्ट की ‘मिर्जापुर: द मूवी’

फरहान अख्तर और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में एक्शन है, इमोशन है, गाने हैं, कैरेक्टर्स का स्वैग है. ये सभी चीजें लोगों का दिल जीत रही हैं. यही वजह है कि ये फिल्म 4 दिनों में ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है. हालांकि, अभी ये पिक्चर अपने बजट से काफी दूर है. रिपोर्ट्स की मानें तो इसका बजट 250 करोड़ रुपये है.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More