Netflix Best Show: ‘चाबियों’ से दिमाग खोलती बढ़िया मिस्ट्री-थ्रिलर कहानी, 3 सीजन-28 एपिसोड की सीरीज देख मजा आ जाएगा
नेटफ्लिक्स के पास सुपरनेचुरल मिस्ट्री थ्रिलर शोज की भरमार है. इन शोज की कहानी और स्क्रीनप्ले इतना बेहतरीन है, कि आपको आखिर तक समझ ही आता कि आगे क्या होने वाला है. आज हम आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप हिंदी में ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं.
सोचिए एक ऐसा घर जहां आप जाएं तो वो किसी महल से कम न लगे. इस महल के अपने राज और अपना इतिहास है. आपको घूमते हुए किसी चीज की अजीब सी आवाज आए और ये आवाज आपको एक चाबी तक ले जाए
इस कीहोल में चाबी को लगाते ही आपकी आंखों के सामने आप उस शख्स के दिमाग में फिजिकली जा सकते हैं और उसकी हर याद और हर एक जख्म को आराम से खुली आंखों से देख सकते हैं.
न सिर्फ ये बल्कि आपके पास एक ऐसी चाबी आ जाए, जिससे आप जिस दरवाजे में लगाएं और जहां जाना चाहें, वहां जा सकते हैं. घूम गया न दिमाग आज एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बात करेंगे, जिसमें ये सबकुछ बहुत अच्छी तरह से दिखाया गया.
हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स की सीरीज 'लॉक एंड की' की. कहानी है लोक परिवार की, जहां एक मां अपने तीन बच्चों के साथ उनके पिता की मौत के बाद उनके पुश्तैनी घर लॉक हाउस में रहने आते हैं.
न सिर्फ माइंड की, बल्कि उसको मिलती है मेमोरी की, एनिवेयर की, घोस्ट की, मिरर की, प्लांट की जैसी मजेदार लेकिन खतरनाक कीज, जिसके अलग-अलग काम है. कमाल की बात ये है कि पहले ये सिर्फ जूडी को ही मिलती हैं और बाद में बाकी लोगों को ये सब समझ आता है.
इन कीज के पीछे दूसरी दुनिया के भी कुछ लोग पड़े हैं. अब कौन सी की का क्या काम है और कैसे लॉक परिवार इन दिक्कतों से उभरता है, ये सीरीज में देखना मजेदार है.
सीरीज के 3 सीजन हैं, जिनमें लगभग 28 एपिसोड है. पहले और दूसरे में 10-10 और आखिरी सीजन में 8 एपिसोड हैं. शो में लीड रोल अदा किया है डार्बी स्टैंचफील्ड (नीना लॉक), कॉनर जेसप (टायलर लॉक), एमिलिया जोन्स (किंसी लॉक) और जैक्सन रॉबर्ट स्कॉट (बूडी लॉक) जैसे सितारे नजर आएं हैं.
सीरीज का प्लॉट काफी मजेदार है और कई मामलों में से सीरीज बहुत अच्छी है. कहीं-कहीं पर ये शो थोड़ा सी खिंचा हुआ लगता है लेकिन सीरीज के किरदारों की एक्टिंग आपको स्क्रीन से नजर नहीं हटाने देगी.
शो को आप नेटफ्लिक्स पर हिंदी में देख सकते हैं. ये शो स्लो बर्न है लेकिन पहले सीजन में तो आपको काफी मजा आएगा और कहीं और जाने का मन ही नहीं करेगा.



