‘मनी फॉलोज…से वायरल हुए रवि किशन, अब इसी मीम पर आ रहा है गाना

‘मनी फॉलोज…से वायरल हुए रवि किशन, अब इसी मीम पर आ रहा है गाना

Ravi Kishan Viral Meme Song:रवि किशन इस वक्त अपने मीम की वजह से काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं. अब उनके 'मनी फॉलोज माई ब्रदर' वाले मीम पर गाना भी आ रहा है. चलिए जानते हैं सॉन्ग रिलीज कब होगा?

Ravi Kishan Viral Meme Song:रवि किशन सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुके हैं. एक्टर कई हिंदी फिल्मों में नजर आए हैं. उनकी दमदार एक्टिंग का हर कोई फैन हैं. पिछले कुछ समय से तो रवि किशन काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल, उनके डास स्टेप्स खूब वायरल हुए. वहीं एक पॉडकास्ट में की गई उनकी मोटिवेशनल बातों के भी खूब मीम बनें. इसी में से एक मीम था ‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’. अब रवि किशन के फैंस के लि गुड न्यूज सामने आई है. रवि के वायरल मीम पर अब ऑफिशियली एक गाना भी बन रहा है.

जी हां, टी-सीरीज Money Follows My Brother नाम से एक नया गाना रिलीज करने वाली है. इसका टीजर भी रिलीज हो गया है, जिसमें रवि किशन नजर आ रहे हैं और अपना ये वायरल मीम डायलॉग बोल रहे हैं. टीजर के साथ गाने की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. चलिए जानते हैं ये गाना कब रिलीज होने वाला है.

ये भी पढ़ें: 2005 में जीता फेम गुरुकुल, फिर कहां गायब हो गए थे काजी तौकीर, अब बिग बॉस में हुई एंट्री

रवि किशन के मीम पर बन रहा गाना

गाने के टीजर में एक मां अपने बेटे से पढ़ाई में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं लेने को लेकर सवाल करती नजर आती है। इसके बाद लड़का रवि किशन की आवाज पर लिप-सिंक करते हुए कहता है, पूरे देश को पगला दूंगा, अभी कुछ पेश किया है, सुनो. इसके बाद वीडियो में रवि किशन नजर आते हैं और उनका वही वायरल Money Follows वाला डायलॉग सुनाई देता है. टीजर को रवि किशन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है- “पूरे देश को पगलाने आ रहा हूं मनी फॉलोज माई ब्रदर 11 सितंबर को रिलीज हो रहा है.”

View this post on Instagram

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)

फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

गाने का ऐलान होने के बाद फैंस भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, हमारी रील्स देख ली इन्होंने. वहीं दूसरे ने कहा, रवि किशन अपने मीम्स को एन्जॉय कर रहे हैं. एक अन्य फैन ने लिखा, आपदा को अवसर में बदलना कोई इनसे सीखे. इन कमेंट्स के साथ लोगों ने कई हंसने वाले इमोजी भी शेयर किए.

क्या था रवि किशन का मनी फॉलोज डायलॉग

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान रवि किशन से पूछा गया था कि वह पहचान और पैसा, दोनों में से किसे ज्यादा महत्व देते हैं. इसके जवाब में उन्होंने कहा था, पहचान. Money follows my brother, money follows! उनका यह जवाब देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने इस लाइन पर तरह-तरह के मीम और रील्स बनाना शुरू कर दिया था.

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More