Best Punjabi Artist: गुरदास मान, हनी सिंह-दिलजीत दोसांझ तो कुछ भी नहीं… ये शख्स है फीस और कमाई के मामले में पंजाबी म्यूजिक का ‘धुरंधर’

Best Punjabi Artist: गुरदास मान, हनी सिंह-दिलजीत दोसांझ तो कुछ भी नहीं… ये शख्स है फीस और कमाई के मामले में पंजाबी म्यूजिक का ‘धुरंधर’

पंजाबी म्यूजिक को हर जगह सुना और पसंद किया जाता है. इन गानों में बीट भी हैं और सादगी भी. पंजाब के सिंगर्स को आज ग्लोबल मंच पर पहचाना जा रहा है और उनकी आवाज बॉलीवुड के गलियारों में भी गूंज रही है. आइए जानते हैं कि आखिर पंजाबी म्यूजिक के सबसे बड़े और अमीर आर्टिस्ट कौन हैं?

जब भी पंजाबी म्यूजिक की बात चलती है तो लोगों की जुबान पर गुरदास मान, हनी सिंह और दिलजीत का नाम आता है

हम बात कर रहे हैं शैरी मान की. शैरी को ज्यादातर उनके मशहूर गाने तीन पेग के लिए जाना जाता है. वो एक सिंगर और एक्टर हैं. शैरी का असली नाम सुरिंदर सिंह मान है.

संगीत में आने से पहले शैरी ने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. वो उस दौर में फेमस हुए, जब इंटरनेट और सोशल मीडिया के बारे में लोग जान रहे थे.

शैरी ने साल 2011 में 'यार अनमुल्ले' को यूट्यूब पर डाला और ये गाना इतना हिट हुआ कि वो रातों-रात स्टार बन गए.

उन्होंने पंजाबी फिल्मों में एक्टिंग भी की है. उनकी फिल्मों में सबसे मशहूर नाम 'ओए होए प्यार हो गया' फिल्म का है.

शैरी आज के दौर में पंजाब के सबसे अमीर और सफल कलाकारों में से एक माने जाते हैं. उनके गाने शादियों और पार्टियों में बहुत बजाए जाते हैं.

जानकारी के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹643 करोड़ है. एक लाइव इवेंट या कॉन्सर्ट के लिए शैरी मान लगभग ₹10 लाख से ₹15 लाख के बीच चार्ज करते हैं.

उन्होंने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के अन्य बड़े सितारों जैसे गुरदास मान (₹453 करोड़), हनी सिंह (₹217 करोड़) और दिलजीत दोसांझ (₹172 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है.