Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP में साफ रहेगा मौसम, बिहार से एमपी तक बारिश… कहां-कहां ‘मुरासु’ का रहेगा असर?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP में साफ रहेगा मौसम, बिहार से एमपी तक बारिश…  कहां-कहां ‘मुरासु’ का रहेगा असर?

आज का मौसम: मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के प्रभाव से कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो सकती है.

Aaj Ka Mausam: आज यानी तीन नवंबर को देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग की ओर से कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेचावनी जारी की गई गई है. दरअसल, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान मुरासु गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल चुका है. मुरासु गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में दक्षिण आंध्र प्रदेश का तट पार कर गया है.

इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही इसका असर कई अन्य राज्यों में भी देखने को मिल सकता है. हालांकि, दिल्ली में इस तूफान का कोई असर नहीं रहने वाला है. यहां आज मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है. अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

यूपी में मुरासु का असर नहीं, बिहार में बारिश

उत्तर प्रदेश के दोनों हिस्सों पूर्वी और पश्चिमी यूपी में अगले सात दिनों तक मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा. तूफान का सीधा प्रभाव यहां पड़ता नहीं दिख रहा है, जिससे राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है. 8 नवंबर तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहने के आसार है. वहीं बिहार में 5 आज बारिश हो सकती है. मुरासु के प्रभाव से झारखंड के मौसम में बदला है.

बंगाल और ओडिशा में भी बारिश

4 नवंबर तक रांची समेत पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों और उप-हिमालयी हिस्सों में आज बारिश हो सकती है. ओडिशा में 4 नवंबर तक काफी व्यापक से व्यापक बारिश हो सकती है. 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं. राजस्थान के किसी भी जिले में बारिश, आंधी या मेघगर्जन को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है.

मध्य भारत का क्या रहेगा हाल?

मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों व विदर्भ में 5 नवंबर तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में 5 और 6 नवंबर को बारिश की संभावना है. 4 नवंबर तक कहीं-कहीं भारी बारिश देखने को मिल सकती है. दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश के कई जिलों में विशेष चेतावनी जारी की गई है. प्रदेश के कई जिलों में अत्यंत भारी बारिश हो सकती है.

मुरासु के प्रभाव से तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आज तथा 5 से 7 नवंबर के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 5 नवंबर तक भारी बारिश का अनुमान है. केरल और माहे में 6 नवंबर तक मौसम बिगड़ा रह सकता है. तेलंगाना में 4 नवंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इन सभी जगहों पर बिजली गिरने का खतरा भी है.

पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत का भी बदलेगा मौसम

अरुणाचल प्रदेश में 4 नवंबर से 8 नवंबर को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. असम और मेघालय में 4 नवंबर तथा 7 और 8 नवंबर को बारिश हो सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 8 नवंबर तक कहीं-कहीं बारिश का अनुमान है. पश्चिमी भारत में कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र तथा मराठवाड़ा में 5 नवंबर तक कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. गुजरात क्षेत्र में भी बारिश की संभावना है.

हिमाचल-उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड के नैनीताल और चमोली जिले में आज बारिश होने के आसार हैं. बाकी सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. आज सुबह केदारनाथ धाम का तापमान -8°C से नीचे पहुंच गया. सोमवार को यहां र्फबारी के बाद धाम में चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर दिखाई दी. हिमाचल प्रदेश में आठ नवंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है. प्रदेश के कई उच्च ऊंचाई वाले जनजातीय क्षेत्रों में पारा माइनस में पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के बाहर के BS-VI से नीचे के वाहनों पर बैन, HC ने फैसले पर रोक लगाने से किया इंकार

वरुण कुमार
वरुण कुमार

वरुण कुमार पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता जगत का हिस्सा हैं. साल 2021 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद प्रभासाक्षी न्यूज वेबसाइट से पत्रकारिता की शुरुआत की और फिर एबीपी न्यूज का हिस्सा बने. अब TV9 डिजिटल की धर्म टीम के साथ काम कर रहे हैं.

Read More