आज की ताजा खबर Live: अलग-थलग पड़ गईं ममता, अब आत्मचिंतन करें कि क्या भूल हो गई… शाहनवाज हुसैन

आज की ताजा खबर Live: अलग-थलग पड़ गईं ममता, अब आत्मचिंतन करें कि क्या भूल हो गई… शाहनवाज हुसैन

मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई होनी है. वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज जसपाल राणा का आज निधन हो गया.

LIVE NEWS & UPDATES

  • 12 Jun 2026 11:40 AM (IST)

    अब केस सुलझ गयाः कल्याण की नाराजगी पर बोले कीर्ति आजाद

    TMC सांसद कल्याण बनर्जी के अभिषेक बनर्जी का केस नहीं लड़ने के फैसले पर TMC के सांसद कीर्ति आजाद ने कहा, “अब सब कुछ सुलझ गया है. वे बहुत ही भावुक इंसान हैं. उन्हें बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है, लेकिन वे हर समय में दीदी के साथ रहे हैं.”

  • 12 Jun 2026 11:37 AM (IST)

    अब आत्मचिंतन करें ममता बनर्जीः शाहनवाज हुसैन

    BJP नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, “ममता बनर्जी पूरी तरह से अलग-थलग पड़ गई हैं. जनता उनके साथ नहीं है, कार्यकर्ता भी उनके साथ नहीं हैं और अब सांसद भी उनके साथ नहीं हैं. विधायक पहले ही उनका साथ छोड़ चुके हैं. ममता बनर्जी को आत्मचिंतन करना चाहिए कि उनसे आखिर क्या भूल हुई, जिसकी सजा उन्हें मिल रही है.”

  • 12 Jun 2026 10:36 AM (IST)

    जसपाल का निधन खेल जगत को बड़ी क्षतिः PM मोदी

    PM नरेंद्र मोदी ने जसपाल राणा के निधन पर शोक जताते हुए कहा, “जसपाल राणा जी के निधन से गहरा दुख हुआ है. उनका जाना भारतीय खेल जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है. उन्होंने शूटिंग में अपनी असाधारण उपलब्धियों से देश का मान बढ़ाया. एक मेंटर के तौर पर भी उनका योगदान बहुत अहम रहा. उन्होंने पूरी लगन से युवा खिलाड़ियों को तराशा और उनका मार्गदर्शन किया. बेहतरीन प्रदर्शन, अनुशासन और खेल जगत की सेवा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा के कारण उन्हें बहुत सम्मान मिला. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और पूरे खेल जगत के साथ हैं. ओम शांति.

  • 12 Jun 2026 10:21 AM (IST)

    राजनाथ सिंह ने जसपाल राणा के निधन पर जताया शोक

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जसपाल राणा के निधन पर शोक जताते हुए कहा, “अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शूटर जसपाल राणा के आकस्मिक निधन से मैं स्तब्ध और शोकाकुल हूं. जसपाल एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और कोच होने के साथ-साथ अत्यंत सहज, सरल और बहुत ही नेकदिल इंसान थे. भारत में शूटिंग को एक खेल के रूप में लोकप्रिय बनाने में उनकी बड़ी प्रभावी भूमिका थी.”

  • 12 Jun 2026 09:51 AM (IST)

    निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

    अंतरराष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज जसपाल राणा का निधन हो गया. हाल ही में जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप से लौटते समय उन्हें उड़ान में सीने में दर्द और बेचैनी महसूस हुई थी. इसके बाद दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में उनकी सफल चिकित्सा (स्टेंट सर्जरी) हुई थी.

  • 12 Jun 2026 09:15 AM (IST)

    दिल्लीः पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस ने सीलमपुर थाना क्षेत्र में हत्या के मामले को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है. आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है. कल सुबह सीलमपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि गौतमपुरी इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और फरार हो गया. पुलिस मौके पर पहुंची तो 35 साल की महिला मृत मिली. शव को अस्पताल ले जाया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया.

  • 12 Jun 2026 08:39 AM (IST)

    TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को एक और समन

    सिग्नेचर में हेराफेरी के मामले में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को एक बार फिर सीआईडी ​​ने 14 जून को दोपहर 12 बजे तलब किया है. इससे पहले सीआईडी ने अभिषेक से कल कई घंटे पूछताछ की थी.

  • 12 Jun 2026 07:53 AM (IST)

    बेगूसरायः कार हादसे में 4 की मौत

    बिहार के बेगूसराय में तेज रफ्तार कार की भिड़ंत ट्रक से हो गई. हादसे में कार पर सवार 3 थाना प्रभारी और कार ड्राइवर की मौत हो गई. घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित एनएच 31 के पास हुई.

  • 12 Jun 2026 07:22 AM (IST)

    राजस्थानः जैसलमेर में पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार

    राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है. कल गुरुवार को राज्य के जैसलमेर में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गुरुवार को दिन के समय श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 44.5 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 44.2 डिग्री सेल्सियस और फलोदी में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

  • 12 Jun 2026 06:56 AM (IST)

    मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने सीएम योगी का आज लोकभवन में कार्यक्रम

    सीएम योगी का आज लोकभवन में कार्यक्रम है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश सेवा में 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मीडिया से बात करेंगे.

  • 12 Jun 2026 06:48 AM (IST)

    लखीमपुर खीरीः बस में करंट, 1 की मौत, कई घायल

    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह ने कहा,”पीलीभीत से यहां पर एक बस आई हुई थी और रास्ते में बिजली का तार बस से टच हो गया जिससे करंट बस में उतर गया. इस वजह से बस में सवार कुछ यात्री झुलस गए, जिनको उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. हादसे की एक मौत की सूचना है और 3 लोगों का उपचार चल रहा है. स्थानीय लोगों के हिसाब से बस में 40 लोग सवार थे जो भी पीड़ित है उनके तहरीर के आधार पर हम कार्रवाई करेंगे.”

  • 12 Jun 2026 06:09 AM (IST)

    दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके की एक इमारत में लगी भीषण आग, 3 की मौत

    शुक्रवार तड़के दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके की एक इमारत में भीषण आग लग गई. दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के कर्मचारियों ने अब तक पांच लोगों को बचाया है. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के कर्मचारियों ने अब तक पांच लोगों को बचाया है.

  • 12 Jun 2026 05:43 AM (IST)

    MP राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर आज SC में सुनवाई

    मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. उन्होंने नामांकन को खारिज किए जाने को चुनौती दी है.दूसरी ओर मीनाक्षी का नामांकन खारिज होने के विरोध में आज मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायक 24 अकबर रोड में जुटेंगे और वहां से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेंगे.
  • 12 Jun 2026 03:47 AM (IST)

    समझौते पर हस्ताक्षर करने के समय-स्थान के बारे में खबरें केवल अटकलें: ईरान

    रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की IRNA समाचार एजेंसी ने बताया कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने गुरुवार को कहा कि ईरान ने अमेरिका के साथ संभावित समझौते पर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है और बातचीत में अपनी ‘रेड लाइन्स’ (अहम शर्तों) पर कोई समझौता नहीं करेगा.बघाई ने कहा कि समझौते पर हस्ताक्षर करने के समय और स्थान के बारे में खबरें केवल अटकलें हैं और अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि बातचीत के मसौदे का एक बड़ा हिस्सा तो तय हो गया था, लेकिन बातचीत के दौरान अमेरिका बार-बार अपना रुख बदलता रहा.

  • 12 Jun 2026 01:20 AM (IST)

    समझौता के तहत ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होंगे: ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं, हमने अभी-अभी ईरान के साथ युद्ध को लेकर एक शानदार समझौता किया है और अब बस कागज़ात को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है. अगले कुछ दिनों में यह काम पूरा हो जाना चाहिए. शायद यूरोप में इस पर हस्ताक्षर होंगे. जब तेल की कीमतें कम होती हैं, तो बाकी चीज़ों की कीमतें भी कम हो जाती हैं. सबसे अहम बात यह है कि हमारे पास एक ऐसा समझौता है जिसके तहत ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होंगे. यही तो हमारा मुख्य मकसद था जिसके लिए हमने इतनी मशक्कत की. जल्द ही इस पर हस्ताक्षर होंगे और कागज़ात लगभग तैयार हैं. यह काम बहुत जल्दी हो जाना चाहिए.

  • 12 Jun 2026 12:02 AM (IST)

    दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश

    देश की राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई है. इससे तापमान में गिरावट आई है.

  • 12 Jun 2026 12:01 AM (IST)

    मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर आज SC में सुनवाई

    मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. उन्होंने नामांकन को खारिज किए जाने को चुनौती दी है.

मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. उन्होंने नामांकन को खारिज किए जाने को चुनौती दी है. दूसरी ओर मीनाक्षी का नामांकन खारिज होने के विरोध में आज मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायक 24 अकबर रोड में जुटेंगे. वहां से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेंगे. ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप-2026 आज से इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में शुरू होने जा रहा है. 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 12 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी. सीएम योगी का आज लोकभवन में कार्यक्रम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश सेवा में 12 साल पूरे होने के मौके पर मीडिया से बात करेंगे. हर बड़े अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

Published On - Jun 12,2026 12:00 AM IST

Follow Us