आज की ताजा खबर LIVE: पीएम मोदी आज इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

आज की ताजा खबर LIVE: पीएम मोदी आज इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

पीएम मोदी आज इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और वहां के राष्ट्रपति सर्जियो मट्टारेला से भी भेंट कर सकते हैं. ऑनलाइन और ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म्स पर दवा बिक्री के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ने आज हड़ताल पर रहेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी पांच देशों की आधिकारिक विदेश यात्रा के अंतिम चरण के तहत इटली के दौरे पर हैं. पीएम मोदी आज इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और वहां के राष्ट्रपति सर्जियो मट्टारेला से भी भेंट कर सकते हैं. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा मुख्यालय (गौरीगंज) का दौरा करेंगे. ऑनलाइन और ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म्स पर दवा बिक्री के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ने आज हड़ताल पर रहेंगे. संगठन का दावा है कि इस दौरान दिल्ली में करीब 15 हजार और देशभर में लगभग 7 से 8 लाख मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे. भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय का युवा कार्यक्रम विभाग आज से इंदौर में ब्रिक्स युवा उद्यमिता कार्य समूह की बैठक का आयोजन करेगा. ये दिवसीय कार्यक्रम रहेगा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता अलग हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर आज हड़ताल पर रहेंगे.

LIVE NEWS & UPDATES

No liveblog updates yet.