Alpha Trailer Best Dialogues: आलिया भट्ट और बॉबी देओल की ‘ऐल्फा’ के 5 डायलॉग, जो फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए काफी हैं
Alpha Trailer Best Dialogues: यश राज बैनर के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल स्पाई फिल्म 'ऐल्फा' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. ट्रेलर में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ दमदार एक्शन करती नज़र आ रही हैं. साथ में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी बेहद खूंखार अंदाज़ में दिखाई दे रहे हैं. ट्रेलर में कई दमदार और धमाकेदार डायलॉग भी हैं.
Alpha Trailer Best Dialogues: आलिया भट्ट, अनिल कपूर, बॉबी देओल और शरवरी वाघ की एक्शन-पैक्ड फिल्म ‘ऐल्फा’ (Alpha) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. ये फिल्म यशराज के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है. ‘ऐल्फा’ इस यूनिवर्स की पहली महिला स्पाई बेस्ड फिल्म है. फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 33 सेकेंड का है और इसमें एक्शन ही एक्शन है. आलिया भट्ट से लेकर शरवरी वाघ और बॉबी देओल तक, सभी एक्शन मोड में नज़र आ रहे हैं. साथ में ट्रेलर में कई दमदार डायलॉग भी हैं, जो फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने का दम रखते हैं.
‘ऐल्फा’ का निर्देशन शिव रवैल ने किया है. शिव ‘द रेलवे मेन’ जैसी सीरीज के निर्देशक रहे हैं, ऐसे में उनसे दर्शकों को इस बार भी काफी उम्मीदें होंगी. ‘ऐल्फा’ के ट्रेलर में ज्यादातर सीन आलिया और बॉबी देओल के हिस्से ही आए हैं, ऐसे में दमदार डायलॉग भी उनके ही रखे गए हैं.

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ
‘ऐल्फा’ के 5 दमदार डायलॉग्स
- एक शख्स कहता है- व्हाट शूड वी कॉल हर सर, (हम इसे क्या कह कर बुलाएंगे सर). बॉबी देओल कहते हैं- इसकी मां का नाम जाणकी था, हम इसे सीता बुलावेंगे.
- आलिया भट्ट कहती हैं- एक कहानी सुनाती हूं. एक राक्षस था. घमंड उसका शस्त्र था. वो धोखे से राज करता था और झूठ से जीतता था. एक दिन एक राजकुमारी को अपने घर ले गया. इतिहास जानता है. ये कहानी कैसे खत्म हुई, पर इस बार सीता आज लंका खुद जलाने आई है.
- बॉबी देओल- मैं जो बना रहा हूं, वो इतिहास है.
- अनिल कपूर- फतेह को रोकोगी कैसे सीता. अपने जंगल का शेर है वो. आलिया भट्ट कहती हैं- शुरू करो अग्निपरीक्षा
- बॉबी देओल- इंडिया ने ‘ऐल्फा’ की कदर नहीं की. अब इंडिया ‘ऐल्फा’ से डरेगा.

अनिल कपूर
कब रिलीज़ होगी आलिया भट्ट की ‘ऐल्फा’?
आलिया भट्ट की ‘ऐल्फा’ का टीजर कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने रिलीज़ किया था. टीज़र पर आरोप लगा कि उसके सीन एक फ्रेंच फिल्म से कॉपी हैं. पर अब लगता है मेकर्स ने ट्रेलर में वो कमी भी पूरी कर दी है. ट्रेलर पहली नज़र में देखने पर काफी दमदार और एंगेजिंग लग रहा है. म्यूजिक और बैकग्राउंड रैप ट्रेलर को और भी प्रभावी बना रहा है. आलिया भट्ट की ‘ऐल्फा’ 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.




