‘धुरंधर’ फेम सारा अर्जुन के हाथ लगी YRF की फिल्म, ‘सपने Vs एवरीवन’ का एक्टर होगा हीरो, डायरेक्टर कौन?

‘धुरंधर’ फेम सारा अर्जुन के हाथ लगी YRF की फिल्म, ‘सपने Vs एवरीवन’ का एक्टर होगा हीरो, डायरेक्टर कौन?

'धुरंधर' फेम एक्ट्रेस सारा अर्जुन और अंबरीश वर्मा एक साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं. अंबरीश 'सपने वर्सेज एवरीवन' के लिए जाने जाते हैं. फिल्म को मनीष शर्मा डायरेक्ट करने वाले हैं.

Sara Arjun And Ambrish Verma Movie: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ को लोगों ने काफी पसंद किया. रणवीर सिंह तो इस फिल्म के जरिए छाए ही, साथ ही सारा अर्जुन को भी खूब लोकप्रियता मिली. बतौर लीड ये सारा अर्जुन की पहली फिल्म थी और वो अपनी पहली फिल्म के जरिए ही छा गई. अब उनकी गिनती नए जमाने की यंग एक्ट्रेसेस में होती है. अब सारा को लेकर ऐसी खबर है कि उनके हाथ यशराज फिल्म्स (YRF) की एक पिक्चर लगी है.

फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट की मानें तो सारा अर्जुन अब YRF टैलेंज मैनेजमेंट कंपनी से जुड़ चुकी हैं. यानी अब YRF ही सारा का काम मैनेज करेगी. इसी के साथ ये भी जानकारी सामने आई है कि यशराज टैलेंट संग जुड़ने के साथ ही सारा को एक फिल्म भी मिल गई है. दरअसल, अभी फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन खबर है कि मनीष शर्मा फिल्म को डायरेक्ट करेंगे.

सारा के साथ दिखेंगे अंबरीश वर्मा

रिपोर्ट के अनुसार मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बनने जा रही फिल्म में सारा अर्जुन के साथ अंबरीश वर्मा नजर आएंगे, जो ओटीटी के जाने-माने एक्टर हैं. वो प्राइम वीडियो की सीरीज ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ के लिए जाने जाते हैं. इस सीरीज में फैंस ने उन्हें काफी प्यार दिया था. वो न सिर्फ इस सीरीज में लीड रोल में थे, बल्कि उन्होंने सीरीज का डायरेक्शन और राइटिंग का काम भी किया था. अब वो भी YRF की फिल्म में नजर आने वाले हैं. वो और सारा अर्जुन एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे.

ये भी पढ़ें-

दिमाग हिला देंगी मलयालम सिनेमा की ये 5 थ्रिलर फिल्में, जानिए क्यों दृश्यम 3 बनी हमारी नंबर-1 चॉइस!

क्या वाराणसी के बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करेंगे महेश बाबू?

इन फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं मनीष शर्मा

अगर बात मनीष शर्मा की करें तो उन्होंने रणवीर सिंह, शाहरुख खान और सलमान खान समेत कई बड़े एकटर्स की फिल्मों को डायरेक्ट किया है. रणवीर की ‘बैंड बाजा बारात’, शाहरुख खान की ‘फैन’ और सलमान खान की ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्मों का निर्देशन मनीष शर्मा कर चुके हैं. अब वो सारा अर्जुन और अंबरीश वर्मा की फिल्म को डायरेक्ट करेंगे. फिलहाल मेकर्स की तरफ से इस फिल्म के ऑफिशियल ऐलान का इंतजार हैं.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More