गोविंदपुरी अग्निकांड साजिश या हादसा? CCTV में दिखी संदिग्ध महिला, पुलिस बोली- हर एंगल से जांच

गोविंदपुरी अग्निकांड साजिश या हादसा? CCTV में दिखी संदिग्ध महिला, पुलिस बोली- हर एंगल से जांच

साउथ ईस्ट दिल्ली के गोविंदपुरी में 11-12 जून की रात एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस अब इस मामले में एक संदिग्ध महिला की तलाश कर रही है.

गोविंदपुरी के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में हुई आग की घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने नया अपडेट दिया है. पुलिस का कहना है कि आग की घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान ले लिया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की हर संभावित एंगल से जांच की जा रही है. जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी.

दरअसल वीडियो में एक संदिग्ध महिला घर के अंदर जाती हुई नजर आ रही है और थोड़ी देर बाद बाहर भागती हुई नजर आ रही है और तुरंत ही गाड़ियों में आग लग जाती है. पुलिस को शक है कि हो सकता है यह आग किसी ने लगाई हो. आग लगने की घटना में चार लोगों की मौत हुई थी.

बता दें, साउथ ईस्ट दिल्ली के गोविंदपुरी में 11-12 जून की रात एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस इस मामले में एक संदिग्ध महिला की तलाश कर रही है. यह महिला सीसीटीवी फुटेज में आग लगने से पहले बिल्डिंग में दाखिल होती है. इसके बाद, आग की लपटें नजर आती हैं.

वहीं आग लगते ही यह महिला जल्दी में बिल्डिंग से बाहर निकलते दिखाई दे रही है. इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग अब भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं. पुलिस को शुरुआती जांच में आग के पीछे साजिश की आशंका लग रही है और महिला की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

विवेक शर्मा
विवेक शर्मा

साल 2010 से रिपोर्टिंग की शुरुआत की। सबसे पहले इंडिया न्यूज, श्री न्यूज, लाइन इंडिया, एबीपी न्यूज और अब टीवी 9 भारतवर्ष के साथ, देश की सभी बडी क्राइम की खबरों पर भरोसेमंद रिपोर्टिंग के साथ सफर जारी है.

Read More