कहीं भीषण लू तो कहीं भारी बारिश… उत्तर से दक्षिण भारत तक के मौसम का मिजाज

कहीं भीषण लू तो कहीं भारी बारिश… उत्तर से दक्षिण भारत तक के मौसम का मिजाज

पूरे देश के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. उत्तर भारत के हालत ज्यादा खराब हैं. दिल्ली-एनसीआर में तापमान में 44 डिग्री पार कर गया है. पहाड़ों पर सूरज आग रहा है. वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है. पहाड़ों पर भी आग उगलते सूरज का कहर है. वहीं दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पूरे देश में इस समय बदलते मौसम ने लोगों का बुरा हाल किया हुआ है. पहले बात करते हैं उत्तर भारत की. उत्तरी, मध्य और पश्चिमी भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप है. गर्मी से लोगों का बहुत बुरा हाल है. ठीक यही हाल पहाड़ों का हैं.

हालांकि मौसम विभाग ने रविवार शाम दिल्ली में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और धूल भरी आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है. अगले 3 घंटों में दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में तेज धूल भरी आंधी चलेगी. वहीं दूसरी तरफ, दक्षिणी और पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में खराब मौसम की स्थिति को लेकर चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य और उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले सात दिनों तक लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है. इस बीच, अगले तीन से पांच दिनों तक पूर्वी भारत और उससे सटे प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में भी गर्म हवाओं का असर रहने की उम्मीद है.

Untitled Design 2026 05 24t193438.603

हालांकि, 29 मई के बाद अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आने का अनुमान है. वहीं, केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में अगले चार से पांच दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके चलते, कुछ इलाकों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर लोगों की रोजमर्रा की जिदगी में रुकावट आने की आशंका है.

दिल्ली में तापमान 44 डिग्री पार

दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है. IMD ने दिल्ली के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें दोपहर के समय तेज सतही हवाओं और लू चलने की चेतावनी दी गई है. अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.

Untitled Design 2026 05 24t193722.160

मौसम विभाग के अनुसार, ‘येलो अलर्ट’ का मतलब है कि लोगों को सतर्क रहने और मौसम में हो रहे बदलावों के बारे में जानकारी लेते रहने की जरूरत है. इस बीच देर शाम IMD ने दिल्ली और उसके आसपास वाले इलाकों में तेज धूल भरी आंधी चलते का अलर्ट जारी किया है.

राजस्थान और हरियाणा में पारा 46 डिग्री

राजस्थान और हरियाणा में भी गर्मी ने भीषण रूप ले लिया है. दोनों राज्यों के कई हिस्सों में तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. पिछले 24 घंटों में जैसलमेर में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो राज्य में सबसे ज्यादा है. जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने एक चेतावनी जारी की है जिसमें कहा गया है कि अगले तीन से चार दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि होने की उम्मीद है.

Untitled Design 2026 05 24t194658.101

ठीक इसी तरह का हाल हरियाणा के रोहतक, फरीदाबाद सहित दूसरे शहरों का है.मौसम विभाग की मानें तो 26 और 27 मई को, पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है. इसके अतिरिक्त, कई स्थानों पर भीषण लू चलने की भी संभावना है.

Untitled Design 2026 05 24t194907.078

हालांकि, 28-29 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद है, जिससे तेज धूल भरी आँधियां, 50-60 किमी/घंटा रफ्तार की से चलने वाली हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है. इसके परिणामस्वरूप तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है.

छत्तीसगढ़ में गर्मी से 200 चमगादड़ों की मौत

छत्तीसगढ़ में भीषण लू का असर कोरबा जिले के वन्यजीवों पर भी देखने को मिला. पाली नगर पंचायत क्षेत्र में नौकोनिया तालाब के आसपास के पेड़ों पर रहने वाले लगभग 200 चमगादड़ों की मौत हो गई है. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जाँच से पता चलता है कि मौत का कारण लू (हीटस्ट्रोक) प्रतीत होता है. शनिवार को, स्थानीय लोगों ने जमीन पर बड़ी संख्या में मृत चमगादड़ों को पड़ा देखा, जिसके बाद वन विभाग की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया. पशु चिकित्सा विभाग ने नमूने एकत्र किए हैं और मौत का सटीक कारण जानने के लिए उन्हें जांच के लिए भेजा है.

Untitled Design 2026 05 24t200306.863

वहीं कोरबा क्षेत्र में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में लू की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है। राजनांदगांव में, शनिवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More