अभिषेक के गढ़ फलता में भी खिला कमल, देबांग्शु पांडा ने CPM कैंडिडेट को 1 लाख से ज्यादा वोटों से हराया
पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर हुए दोबारा मतदान के आज नतीजे आ गए हैं. इसमें बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने प्रचंड जीत दर्ज की है. उन्हें 1 लाख 49 हजार 666 वोट मिले. जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के उम्मीदवार शंभु नाथ कुर्मी को 40 हजार 645 वोट मिले. इस तरह पांडा ने उन्हें 1 लाख 9 हजार 21 वोटों से मात दी है.
पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर हुए दोबारा मतदान के आज नतीजे आ गए हैं. इसमें बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने प्रचंड जीत दर्ज की है. उन्हें 1 लाख 49 हजार 666 वोट मिले. जबकि CPM उम्मीदवार शंभु नाथ कुर्मी को 40 हजार 645 वोट मिले. इस तरह पांडा ने उन्हें 1 लाख 9 हजार 21 वोटों से मात दी है. यह सीट पर टीएमसी के पास थी और इसे ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक का गढ़ माना जाता है.
फलता सीट पर कांग्रेस तीसरी स्थान पर रही. अब्दुर रज्जाक मोल्ला को 10 हजार 84 वोट मिले. जबकि टीएमसी कैंडिडेट जहांगीर खान को महज 7 हजार 783 वोट ही मिले. जहांगीर ने दोबारा वोटिंग से पहले ही चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था.



