प्रीति जिंटा को पर्दे पर खुद को देखना लगता है अजीब, नहीं देखतीं हैं अपनी फिल्में

प्रीति जिंटा को पर्दे पर खुद को देखना लगता है अजीब, नहीं देखतीं हैं अपनी फिल्में

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा जल्द ही फिल्म वाइब में नजर आने वाली हैं. उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं. वही एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अपनी ही फिल्में देखना अजीब लगता है.

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस प्रीति जिंटा जल्द ही कुणाल खेमू की फिल्म वाइब में नजर आने वाली हैं. बॉलीवुड में वापसी के बाद ये उनकी दूसरी फिल्म है. हालांकि उन्होंने अपने करीब 30 साल के करियर में कई हिट फिल्में की हैं. वहीं हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रीति ने बताया कि उन्हें खुद को पर्दे पर देखना अजीब लगता है, इसलिए वो अपनी ही फिल्में नहीं देखती हैं.

प्रीति जिंटा ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में फिल्म वाइब और अपने काम को लेकर एक्सपिरिएंस शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, मैं पर्दे पर खुद को कभी परख नहीं पाती. मैं खुद को पर्दे पर नहीं देखती. फिल्म खत्म होने के बाद मैं उसे नहीं देखती. मुझे फिल्म देखते हुए बहुत अजीब लगता है. ऐसा नहीं है कि मैं देखना नहीं चाहती, लेकिन मैं देख नहीं पाती. मुझे यह बहुत अटपटा लगता है. मैं अक्सर सोचती हूं, ‘मैं इसे और बेहतर कर सकती थी’.

वाइब में एक्शन करती नजर आएंगी प्रीति

फिल्म वाइब में प्रीति जिंटा एक सुपर जासूस मैडम एच का किरदार निभा रही हैं, जो दो अनजान लोगों को एक सीक्रेट मिशन में शामिल करती है. इन दोनों किरदारों को कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव निभा रहे हैं. इस फिल्म में अपने स्टंट खुद करने के बारे में बात करते हुए प्रीति ने कहा, यह हमेशा एक समझौता होता है. मैं सीढ़ियों से गिर रही हूं. लेकिन मैं इनमें से ज्यादातर स्टंट खुद करना चाहती थी, लेकिन होता ये है कि इसमें बहुत सारी तकनीकी पेचीदगियां होती हैं. इसके लिए किसी को पैसे दिए जाते हैं और आप उनसे उनका काम नहीं छीन सकते, लेकिन पूरी एक्शन टीम को सलाम. आप जो कुछ भी देखते हैं. वो उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है. हम तो बस सामने हैं और हां, मुझे लात पड़ी, घूंसे पड़े. मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा होगा. जब आप सब कुछ फिल्म में देखते हैं, तो ये कहीं ज्यादा एक्साइटेड होता है. जब आप इसे खुद करते हैं, तो यह बहुत तकनीकी होता है.

ये भी पढ़ें: प्रीति जिंटा का एक्शन, कुणाल खेमू का डायरेक्शनVibe में एक्ट्रेस के लिए क्या था सबसे मुश्किल?

कब रिलीज होगी वाइब?

कुणाल खेमू की फिल्म वाइब में प्रीति जिंटा के साथ वंशिका धीर, दिनेश लाल यादव और यशपाल शर्मा भी हैं. वहीं फिल्म में शर्मिला टैगोर कैमियो रोल में नजर आएंगी. ये फिल्म कुणाल खेमू और चिराग निहलानी के प्रोडक्शन बैनर ड्रोंगो फिल्म्स के तहत अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के साथ बनाई गई है. फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

सरिता शर्मा
सरिता शर्मा

सरिता शर्मा दिल्ली की रहने वाली हैं. वर्ष 2014 में दिल्ली विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हिंदी जर्नलिज्म में डिप्लोमा की पढ़ाई करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से ही साल 2018 में एमए हिंदी की डिग्री प्राप्त की है. बतौर कंटेंट राइटर सरिता शर्मा की पहली जॉब है. टीवी9 भारतवर्ष में कंटेंट राइटर के रूप में धर्म सेक्शन के लिए लेखन का कार्य कर रही हैं.

Read More