अमेरिका: डिनर पार्टी में फायरिंग की असली वजह सामने आई, शूटर ने 10 मिनट पहले खुद परिवार को भेजा था लंबा मैसेज

अमेरिका: डिनर पार्टी में फायरिंग की असली वजह सामने आई, शूटर ने 10 मिनट पहले खुद परिवार को भेजा था लंबा मैसेज

व्हाइट हाउस डिनर फायरिंग के आरोपी कोल एलन ने हमले से 10 मिनट पहले परिवार को लंबा मैसेज भेजा. इसमें उसने अपने इरादे, नियम और प्रशासन के खिलाफ गुस्सा जताया. उसने सुरक्षा को कमजोर बताया और कहा कि उसका निशाना सिर्फ बड़े अधिकारी थे. घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे.

अमेरिका में व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान हुई फायरिंग की वजह अब सामने आई है. कोल एलन ने हमले से करीब 10 मिनट पहले अपने परिवार को एक लंबा मैसेज भेजा था, जिसमें उसने अपने इरादे और कारण बताए. 31 साल के एलन ने करीब 1052 शब्दों का मैसेज लिखा लिखा. एलन शुरुआत में माफी मांगी और कहा कि उसने अपने परिवार, दोस्तों, सहकर्मियों और उन लोगों का भरोसा तोड़ा है, जो इस घटना से खतरे में आए. उसने कहा कि उसे माफी की उम्मीद नहीं है, लेकिन उसने जो किया, वह सोच-समझकर किया.

ट्रंप प्रशासन ने नाराज था एलन

एलन ने लिखा कि वह अमेरिका का नागरिक है. मेरे प्रतिनिधि जो काम करता हैं, उसका असर मुझ पर भी पड़ता है. मैं अब किसी भी हालत में एक बाल यौन शोषण करने वाले, बलात्कारी और देशद्रोही को अपने ऊपर अपने अपराधों का दाग लगाने की इजाजत नहीं दूंगा. इसलिए मैंने हमला करने का फैसला लिया है. हालांकि एलन ने किसी का नाम नहीं लिया. एलन के मुताबिक, उसका निशाना सिर्फ सरकार के बड़े अधिकारी थे. एलन ने कहा कि FBI डायरेक्ट काश पटेल उसकी टारगेट लिस्ट में नहीं थे.

एलन ने अपने हमले के नियम भी बताए. उसने कहा कि आम लोग, होटल कर्मचारी और मेहमान उसके निशाने पर नहीं थे. उसने यह भी लिखा कि वह सुरक्षा बलों को सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही निशाना बनाएगा और कोशिश करेगा कि उन्हें जानलेवा नुकसान न हो. लेकिन उसने यह भी माना कि अगर जरूरी हुआ, तो वह रास्ते में आने वाले लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है.

सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए

अपने मैसेज में उसने यह भी लिखा कि अगर वह किसी दूसरे देश का एजेंट होता, तो और ज्यादा खतरनाक हथियार अंदर ला सकता था. उसने इसे सुरक्षा में बड़ी लापरवाही बताया. एलन ने यह भी बताया कि उसने गोलियों की बजाय बकशॉट (छर्रे) का इस्तेमाल चुना, ताकि गोलियां दीवार पार करके ज्यादा लोगों को नुकसान न पहुंचाएं. उसने होटल की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए और कहा कि वह कई हथियार लेकर अंदर आया, लेकिन किसी ने उसे रोका नहीं.

आखिर में एलन ने अपने परिवार, दोस्तों और साथ काम करने वाले लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि उसे इस कदम पर दुख है, लेकिन उसने इसे जरूरी समझा. उसने यह भी कहा कि ऐसा करना बहुत मुश्किल और डरावना होता है. इस घटना के बाद अमेरिका में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और जांच की मांग की जा रही है.

यह भी पढ़ें: 24 घंटे में 3 देशों का दौरा, ईरान के विदेश मंत्री क्यों एक्टिव हुए?

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More