SRK Ganpati Celebration: आज रात हम विसर्जन करेंगे…शाहरुख खान कैसे मनाएंगे गणपति का त्योहार, दे दी पूरी जानकारी

SRK Ganpati Celebration: आज रात हम विसर्जन करेंगे…शाहरुख खान कैसे मनाएंगे गणपति का त्योहार, दे दी पूरी जानकारी

Ganpati Celebration: शाहरुख खान भी हर साल गणपति का स्वागत करते हैं. इस बार भी उनके घर गणपति विराजे हैं. उन्होंने अपने गणपति सेलिब्रेशन का पूरा लेखा जोखा एक्स पर शेयर किया है.

Shah Rukh Khan Ganpati Celebration: इस वक्त देशभर में गणपति त्योहार की धूम है. खासकर महाराष्ट्र और वहां की राजधानी मुंबई में तो इस त्योहार की रौनक अलग ही रहती है. क्या आम और क्या खास, हर कोई गणपति को घर लाता है. बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के घर भी गणपति हर साल आते हैं. इस बार भी उन्होंने अपने घर पर एक दिन के गणपति की स्थापना की है. शाहरुख अपने परिवार के साथ इस त्योहार को कैसे मना रहे हैं. इसकी जानकारी उन्होंने मंगलवार को आस्क एसआरके सेशन के दौरान ट्विटर पर दी है.

अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ के प्रमोशन के सिलसिले में शाहरुख खान ने मंगलवार 15 सितंबर को एक्स (पहले ट्विटर) पर आस्क एसआरके सेशन चलाया, जिसमें फैंस के कई सवालों के जवाब दिए. इस दौरान एक फैन ने उनसे गणपति त्योहार को लेकर पूछा. वासिक हुसैन नाम के एक फैन ने सवाल किया, “गणपति के दौरान आप त्योहार को सेलिब्रेट करने के लिए क्या करते हैं?”

ये भई पढ़ें:

फैन ने की रशियन एक्ट्रेस के साथ फिल्म करने की मांग, शाहरुख खान बोले- ऐसी गुजारिश पहली बार सुनी

पिक्चर अभी बाकी है, किंग अकेला काफी हैशाहरुख खान ने सुनाया किंग का डायलॉग

शाहरुख खान ने बताया गणपति सेलिब्रेशन प्लान

फैन के सवाल पर शाहरुख खान ने गणपति सेलिब्रेशन का पूरा प्लान शेयर कर दिया. उन्होंने कहा, “पत्नी आरती करती है और फिर प्रार्थना करती है और आज हम विसर्जन करेंगे. बच्चे और दोस्त मौजूद रहेंगे. मौज-मस्ती और हंसी खुशी का माहौल होगा. बेहद सिंपल तरीके से सब होगा. ये फैमिली टाइम होता है.”

Srk Tweet

शाहरुख खान ट्वीट

कब आएगी शाहरुख खान की किंग?

शाहरुख खान की किंग 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली है. इस फिल्म को अभी रिलीज़ होने में करीब 100 दिन और बाकी हैं. पर फैंस का उत्साह अभी से ही सातवें आसमान पर हैं. आस्क एसआरके सेशन के दौरान हजारों फैंस ने शाहरुख से फिल्म का ट्रेलर, टीजर या पोस्टर शेयर करने को कहा. हालांकि शाहरुख ने कहा कि अभी फिल्म पर काम जारी है.

इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा उनकी बेटी सुहाना खान भी हैं. किंग के जरिए वो बड़े पर्दे पर कदम रखने वाली हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, राघव जुयाल जैकी श्रॉफ जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More