फैन ने की रशियन एक्ट्रेस के साथ फिल्म करने की मांग, शाहरुख खान बोले- ऐसी गुजारिश पहली बार सुनी

फैन ने की रशियन एक्ट्रेस के साथ फिल्म करने की मांग, शाहरुख खान बोले- ऐसी गुजारिश पहली बार सुनी

शाहरुख खान ने एक्स पर 'Ask SRK'' सेशन किया है, जिसमें एक्टर ने फैन के कई सवालों के जवाब दिए हैं. इसमें एक फैन ने ऐसा कुछ पूछ लिया, जिसे सुन किंग खान भी हैरान रह गए हैं.

शाहरुख खान इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर की इस फिल्म के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच किंग खान ने फैंस के साथ इंट्रेक्शन किया है और एक्स पर ‘Ask SRK’ सेशन किया है. इस दौरान उनके फैन ने किंग खान से कई सवाल किए और मजेदार अंदाज में जवाब भी दिया. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म किंग की रिलीज डेट भी कंफर्म की.

हालांकि, एक फैन ने कुछ ऐसा पूछ लिया, जिसे सुन खुद किंग खान भी हैरान रह गए हैं. दरअसल, एक फैन ने शाहरुख खान से रूसी एक्ट्रेस के साथ एडवेंचर फिल्म करने की अपील कर डाली है. इसका जवाब भी एक्टर ने काफी हैरानी के साथ दिया.

ये भी पढ़ें: पिक्चर अभी बाकी है, किंग अकेला काफी हैशाहरुख खान ने सुनाया किंग का डायलॉग

फैन ने शाहरुख से की अजीब डिमांड

फैन ने लिखा, “भाई शाहरुख रूसी एक्ट्रेस के साथ एडवेंचर मूवी करो ना. फैन की ये अनोखी डिमांड देखकर शाहरुख भी हैरान रह गए. उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए लिखा, Really. ये रिक्वेस्ट तो पहली बार सुनी है.

किंग की रिलीज डेट नहीं होगी पोस्टपोन

इस सेशन के दौरान शाहरुख खान ने किंग की रिलीज को लेकर भी फैंस को बड़ी जानकारी दी. उन्होंने साफ किया कि फिल्म पोस्टपोन नहीं होगी और तय समय पर ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी. किंग 24 दिसंबर 2026 को थिएटर्स में दस्तक देगी. एक यूजर ने शाहरुख से फिल्म का अपडेट मांगते हुए लिखा, सर KING का कुछ अपडेट दो 3 साल पहले आपकी आखिरी फिल्म थिएटर्स में देखी थी और कितना तरसाओगे एक ट्रेलर के लिए ही? इस पर शाहरुख ने जवाब दिया, अब पिक्चर ही देखो ना! तरसा नहीं रहा, एक अच्छी वाली बना रहा हूं कि दिल को तसल्ली मिले. सब आएगा 24 दिसंबर से पहले.

शूटिंग के दौरान शाहरुख को लगी थीं कई चोटें

शाहरुख खान ने एक और फैन को जवाब देते हुए बताया कि किंग की शूटिंग के दौरान उन्हें कई चोटें लगी थीं, जिसकी वजह से फिल्म की शूटिंग कई बार रोकनी पड़ी. उन्होंने लिखा, शूटिंग के दौरान मुझे कुछ चोटें लगी थीं, इसलिए कई बार शूटिंग शुरू और बंद करनी पड़ी. लेकिन अब सब ठीक हो गया है और लगभग पूरा काम हो चुका है, तो सब अच्छा है. फिल्म के बारे में बात करते हुए शाहरुख ने कहा, किंग में सब कुछ है. इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों को एंटरटेन करने के लिए हमने बहुत मेहनत की है. एक्शन, गाने, एक्टर्स और सबसे जरूरी मेरे बाल!

सिद्धार्थ आनंद ने किया है फिल्म का निर्देशन

बता दें कि शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म किंग का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभय वर्मा, राघव जुयाल, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और अनिल कपूर समेत कई कलाकार नजर आएंगे. फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होगी.

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More