Sonu Nigam: गर्दन की नसें दबने से दर्द में सोनू निगम, 1 हफ्ते से परेशान, अब बोले- MRI और CT स्कैन हो रहे

Sonu Nigam: गर्दन की नसें दबने से दर्द में सोनू निगम, 1 हफ्ते से परेशान, अब बोले- MRI और CT स्कैन हो रहे

Sonu Nigam: सिंगर सोनू निगम एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार वजह उनका कोई गाना या पुराने गानों का किस्सा नहीं हैं. बल्कि सिंगर एक हफ्ते से दर्द में हैं. अपने एक वीडियो के जरिए ही उन्होंने अपनी परेशानी के बारे में फैन्स को बताया. उनकी गर्दन की नसें दब गई हैं, जिसका इलाज चल रहा है. सोनू निगम ने बताया उन्हें क्या कुछ हुआ है?

Sonu Nigam: अपने लंबे करियर में सोनू निगम ने 6000 से ज्यादा गाने गाए हैं. अलग-अलग भाषाओं में 700 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज दी है. अक्सर सिंगर अपनी आवाज और गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. लेकिन इस बार वजह उनकी हेल्थ है. जी हां, हाल ही में उन्होंने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया. जिसमें बताते दिख रहे हैं कि हफ्तेभर से वो कितना परेशान हैं और कितने दर्द से गुजर रहे हैं, जिसके लिए उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट लेना पड़ा. अब भी वो पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं. दरअसल सिंगर के गर्दन की नसें दब गई हैं, जिसके चलते वो काफी परेशान हो गए. कहते दिखें- ”मेरे कई MRI और CT स्कैन करवाए हैं और कई दवाइयां भी चल रही हैं.”

सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया. जिसके कैप्शन में वो लिखते हैं- 13 जून, मुंबई. दरअसल कॉन्सर्ट से पहले ही सिंगर ने बताया कि वो कितनी तकलीफ में थे. जिसके चलते बहुत सारी दवाइयां लेनी पड़ रही है और उनका गला भी ठीक नहीं है. लेकिन इस दौरान उन्हें पॉजिटिव देखकर सिंगर के फैन्स काफी खुश हो गए. वो लिखते हैं- ”सर आप जल्दी ठीक हो जाइए, हमें तो आपकी आवाज ही सुकून देती है.”

सोनू निगम ने क्या बताया?

सिंगर सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया. जिसमें वो कहते हैं- ”यह देखो मेरी नसें दब गई हैं. मेरे एक हफ्ते से MRI, CT स्कैन हो रहे हैं, इतनी दवाइयां और फिजियोथैरेपी भी हो रही है. बहुत ही ज्यादा तकलीफ में था मैं और अभी भी दर्द की दवाई ले रहा हूं. उसकी वजह से मेरा गला भी थोड़ा भारी हो रखा है. और आज मैं परफॉर्म कर रहा हूं कम से कम एक महीना 10-12 दिन के बाद. तो मेरा कॉन्फिडेंस वैसे भी थोड़ा लो है और ऊपर से गला थोड़ा भारी हो रखा है. पर क्या करें, वो गर्दन की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं- इसे रिलैक्स करने के लिए जो ले रहा हूं, वो गले को भी रिलैक्स दे.”

सोनू निगम का वीडियो छाया

दरअसल जिस दिन सिंगर ने यह वीडियो शेयर किया था, उस दिन उनका कॉन्सर्ट था. इस दौरान पॉजिटिव रहते हुए वो कहते दिखे- कोई बात नहीं भगवान मुझे स्टेज पर शक्ति दें और आखिर में हंसते हुए वीडियो को खत्म किया. दरअसल उनके गर्दन में एक पैच लगा भी दिखा, जिसे दर्द को कम करने के लिए लगाया गया है. लोग लगातार दुआ कर रहे हैं कि जल्द ही सिंगर ठीक हो जाए और उन्हें इस दर्द से राहत मिले.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More