वाशिंगटन के होटल हिल्टन में ट्रंप के डिनर के दौरान चली गोली, राष्ट्रपति को सुरक्षित बाहर निकाला गया

वाशिंगटन के होटल हिल्टन में ट्रंप के डिनर के दौरान चली गोली, राष्ट्रपति को सुरक्षित बाहर निकाला गया

अमेरिका के हिल्टन होटल में राष्ट्रपति ट्रंप की डिनर पार्टी के दौरान गोलीबारी हुई. इस घटना में ट्रंप और जेडी वेंस मौजूद थे. सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति को सुरक्षित बाहर निकाला और गोली चलाने वाले शख्स को पकड़ लिया गया है. राष्ट्रपति पूरी तरह सुरक्षित रहे.

वाशिंगटन के होटल हिल्टन में ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ के दौरान फायरिंग की गई है. जिस समय ये घटना हुई, उस वक्त उस होटल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी मौजूद थे. दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

कार्यक्रम में ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेनालिया ट्रंप भी मौजूद थीं. यह कार्यक्रम वाशिंगटन के पत्रकारों द्वारा आयोजित किया गया था. ट्रंप पहली बार बतौर राष्ट्रपति इसमें शामिल हुए थे. गोलीबारी की इस घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर पोस्ट कर बताया कि वे सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि सीक्रेट सर्विस ने शानदार काम किया. हमलावर को पकड़ लिया गया है. 30 दिन के भीतर दोबारा कार्यक्रम होगा.

Trump

सालाना डिनर का कार्यक्रम

यहां पत्रकारों को सालाना डिनर के लिए बुलाया गया था. यहां राष्ट्रपति ट्रंप पत्रकारों से बातचीत भी करते. लेकिन यहां गोलीबारी की घटना हुई. राष्ट्रपति ट्रंप पर पहले भी हमला हो चुका है. फिलहाल, सीक्रेट सर्विस की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई है कि ट्रंप पूरी तरह से सुरक्षित हैं. अब से कुछ ही देर में राष्ट्रपति ट्रंप व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

जब 40 साल पहले इसी होटल में तत्कालीन राष्ट्रपति की हत्या कर दी गई थी तो जाहिर है कि ये सुरक्षा में बड़ी चूक है. हालांकि ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस की इस चूक को दरकिनार करते हुए उन्होंने कहा कि सीक्रेस सर्विस ने शानदार काम किया है. इस हमले के बाद कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं.

क्या निशाने पर थे ट्रंप?

इस घटना को एक बड़ी सुरक्षा चूक मानी जा रही है. अभी यह साफ नहीं है कि हमलावर का सीधा निशाना ट्रंप ही थे या नहीं. FBI और सीक्रेट सर्विस इसकी जांच की जा रही है. हमलावर के मकसद और उसके बैकग्राउंड की जांच की जा रही है. इसके बाद ही असली वजह सामने आएगी. मगर सवाल उठ रहे हैं कि सीक्रेट सर्विस की इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद हमलावर होटल के अंदर हथियार लेकर कैसे पहुंचा?FBI के बयान के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर की उम्र 30 साल है. हमलावर कैलिफोर्नियां का रहने वाला है.हमलावर ने सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की. फिलहाल, उससे पूछताछ जारी है.

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More