कौन था ट्रंप के डिनर में गोली चलाने वाला शख्स, पहली तस्वीर आई सामने
वॉशिंगटन डीसी में आयोजित प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई फायरिगं के बाद United States Secret Service ने 30 साल के एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. जिसका नाम कोल थॉमस एलन बताया जा रहा है और वो कैलिफोर्निया का रहने वाला है.
वॉशिंगटन डीसी में आयोजित प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कार्यक्रम में फायरिंग होने लगी. इस कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनकी पत्नी मेलानिया और उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस समेत उनके सभी मंत्रिमंडल सदस्य मौजूद थे. इन सभी को सुरक्षित बाहर ले जाया गया. वहीं सुरक्षा कर्मियों ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है. ये घटना हिल्टन होटल में हुई थी.
जानकारी के मुताबिक घटना के तुरंत बाद United States Secret Service ने फौरन कार्रवाई करते हुए 30 साल के एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. जिसका नाम कोल थॉमस एलन बताया जा रहा है. ये भी पता चला है कि आरोपी कैलिफोर्निया का रहने वाला है और वह सुरक्षा जांच के दौरान हथियार के साथ प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था.
BREAKING: First photo of White House Correspondents Dinner shooter in custody pic.twitter.com/lpQiWLXOE5
— Rapid Report (@RapidReport2025) April 26, 2026
सुरक्षा अधिकारी पर गोली चलाई
रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने मुख्य प्रवेश द्वार के पास लगे मैग्नेटोमीटर की ओर दौड़ लगाई और एक सुरक्षा अधिकारी पर गोली चलाई, लेकिन उसे तुरंत काबू कर लिया गया. बताया जा रहा है कि आरोपी हिल्टन होटल में बतौर मेहमान रुका था. इसके साथ ही ये भी खबर है कि आरोपी के पास से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं. उसके पास ‘शॉटगन, हैंडगन और कई चाकू’ थे. हमलावर ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हुई है.
CCTV फुटेज और तस्वीरें सामने आईं
राष्ट्रपति ट्रंप ने घटना से जुड़ा CCTV फुटेज भी साझा किया, जिसमें संदिग्ध को तेजी से कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने ने अधिकारियों द्वारा पकड़े जाने के बाद आरोपी की एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वो जमीन पर पड़ा हुआ नजर आता है और उसके चारों ओर सुरक्षा कर्मी मौजूद हैं.
New media post from Donald J. Trump
( Donald J. Trump – TS: Apr 25 2026, 10:29 PM ET ) pic.twitter.com/BoGayJyQZH
— Commentary: Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) April 26, 2026
बताया जा रहा है कि आरोपी ने बंदूक के साथ सुरक्षा जांच से गुजरने की कोशिश की, लेकिन सीक्रेट सर्विस ने उसे बैंक्वेट हॉल में प्रवेश करने से पहले ही रोक दिया. संदिग्ध को बाद में सुरक्षित स्थान ले जाया गया. रिपोर्ट के मुताबिक गोली चलाने वाले शख्स ने मुख्य दरवाजे के सबसे नजदीक स्थित मैग्नेटोमीटर को चार्ज किया और बैलरूम में मौजूद एक सीक्रेट सर्विस सदस्य पर गोली चलाई.



