अमेरिकी नाकेबंदी से ईरान को बड़ा झटका, 20 दिन में 45 हजार करोड़ का नुकसान
अमेरिकी घेराबंदी के कारण ईरान को 4.8 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है. ओमान की खाड़ी में 31 टैंकर फंसे हैं और तेल निर्यात प्रभावित है. भंडारण क्षमता भरने के कारण ईरान जहाजों को तैरते गोदाम बना रहा है. हालात बिगड़े तो तेल उत्पादन रोकना पड़ सकता है, जिससे संकट और गहरा सकता है.
ईरान को अमेरिकी नौसैनिक घेराबंदी की वजह से भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की इस कार्रवाई से ईरान को अब तक करीब 4.8 अरब डॉलर (लगभग 45 हजार करोड़ रुपये) का तेल राजस्व घाटा हो चुका है. 13 अप्रैल से शुरू हुई इस घेराबंदी के कारण ओमान की खाड़ी में 31 तेल टैंकर फंसे हुए हैं, जिनमें करीब 5.3 करोड़ बैरल कच्चा तेल भरा है. ये जहाज आगे नहीं बढ़ पा रहे, जिससे ईरान का तेल निर्यात लगभग रुक गया है.
अमेरिका ने यह कदम शांति वार्ता में दबाव बनाने के लिए उठाया है. पेंटागन के मुताबिक, 40 से ज्यादा जहाजों को रास्ते से वापस भेज दिया गया है और दो जहाजों को जब्त भी किया गया है. दूसरी तरफ, ईरान की जमीन पर तेल रखने की जगह लगभग भर चुकी है. ऐसे में ईरान पुराने जहाजों को स्टोरेज के लिए इस्तेमाल कर रहा . हालांकि यह तरीका ज्यादा समय तक काम नहीं करेगा.
ईरान को तेल कुएं बंद करने पड़ सकते हैं
एरक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर हालात ऐसे ही रहे, तो कुछ हफ्तों में ईरान के पास तेल स्टोर करने की जगह खत्म हो सकती है. तब उसे अपने तेल कुओं से उत्पादन भी रोकना पड़ सकता है. कुछ ईरानी टैंकर अब अमेरिकी रोक से बचने के लिए लंबा और महंगा रास्ता अपना रहे हैं. ये जहाज पाकिस्तान और भारत के तटों के पास से होकर मलक्का स्ट्रेट तक जाते हैं, जहां तेल को चीन जाने वाले जहाजों में भेजा जाता है.
इस पूरे मामले में समुद्री रास्तों पर नियंत्रण की बड़ी भूमिका है. ईरान ने पहले होर्मुज स्ट्रेट को बंद किया था, जिससे पश्चिम की ओर जाने वाले जहाज रुक गए. इसके जवाब में अमेरिका ने ओमान की खाड़ी के रास्ते को ब्लॉक कर दिया, जिससे ईरान का तेल बाहर नहीं जा पा रहा है. पेंटागन ने इसे कोल्ड वॉर जैसी स्थिति बताया है, जहां दोनों देश एक-दूसरे पर आर्थिक दबाव बना रहे हैं. अमेरिका का कहना है कि इस घेराबंदी से ईरान की आर्थिक ताकत कमजोर हो रही है.
New media post from Donald J. Trump
( TS: May 1 2026, 10:24 PM ET ) pic.twitter.com/SOUXoE2mbI
— Commentary: Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) May 2, 2026
पागलों के हाथ में परमाणु हथियार नहीं दे सकते: ट्रंप
इधर अमेरिकी राष्ट्रपि डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका इस समय युद्ध में है. उन्होंने बिना नाम लिए इशारा किया कि ईरान जैसे देशों को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देना चाहिए. अगर हम ईरान पर हमला नहीं करते, तो उनके पास परमाणु हथियार होता और इजराइल, मिडिल ईस्ट और यूरोप तबाह हो जाते. हम ऐसे पागलों के हाथ में परमाणु हथियार नहीं दे सकते.
यह भी पढ़ें: जर्मनी में 36 हजार US सैनिक, क्यों इस देश में बनाया है मिलिट्री बेस?



