आज की ताजा खबर LIVE: ईरानी ड्रोन बहुत खूबसूरती से समुद्र में जा गिरे, अमेरिकी डिस्ट्रॉयर ने मार गिराया-ट्रंप
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बंगाल दौरे पर हैं, जहां महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे. उधर, दिल्ली हाई कोर्ट शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स मामले की सुनवाई करेगी. आबकारी नीति केस में केजरीवाल व अन्य के लिए एमिकस क्यूरी नियुक्त किए जाएंगे. केरल कांग्रेस की रिपोर्ट भी आज अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंपी जाएगी.
LIVE NEWS & UPDATES
-
ईरानी ड्रोन बहुत खूबसूरती से समुद्र में जा गिरे, अमेरिकी डिस्ट्रॉयर ने मार गिराया-ट्रंप
हमारे डिस्ट्रॉयर पर मिसाइलें दागी गईं, जिन्हें आसानी से मार गिराया गया. इसी तरह, ड्रोन आए और हवा में ही जलकर राख हो गए. वे बहुत ही खूबसूरती से समुद्र में जा गिरे, ठीक वैसे ही जैसे कोई तितली अपनी कब्र में गिरती है. कोई भी सामान्य देश इन डिस्ट्रॉयर को गुजरने देता, लेकिन ईरान कोई सामान्य देश नहीं है.
-
अमेरिकी डिस्ट्रॉयर ने हॉर्मुज में ईरानी नावों और ड्रोन को तबाह किया-ट्रंप
US के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया कि तीन वर्ल्ड क्लास अमेरिकी डिस्ट्रॉयर अभी-अभी, बहुत ही कामयाबी के साथ, गोलीबारी के बीच होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरे. तीनों डिस्ट्रॉयर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन ईरानी हमलावरों को भारी नुकसान हुआ वे कई छोटी नावों के साथ पूरी तरह से तबाह हो गए. इन नावों का इस्तेमाल उनकी पूरी तरह से खत्म हो चुकी नौसेना की जगह लेने के लिए किया जा रहा था. ये नाव तेजी से और पूरी तरह से समुद्र की गहराई में डूब गईं हमारे डिस्ट्रॉयर पर मिसाइलें दागी गईं, जिन्हें आसानी से मार गिराया गया. इसी तरह, ड्रोन आए, और हवा में ही जलकर राख हो गए.
US President Donald Trump posts, “Three World Class American Destroyers just transited, very successfully, out of the Strait of Hormuz, under fire. There was no damage done to the three Destroyers, but great damage done to the Iranian attackers. They were completely destroyed pic.twitter.com/1CPNv5lkur
— ANI (@ANI) May 7, 2026
-
आज बंगाल जाएंगे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बंगाल जाएंगे. सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक कोलकाता के एक होटल में मीटिंग करेंगे. इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में बैठकों में शामिल होंगे. इस दौरान सम्मान समारोह भी होगा.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बंगाल जाएंगे. सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक कोलकाता के एक होटल में मीटिंग करेंगे. इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में बैठकों में शामिल होंगे. इस दौरान सम्मान समारोह भी होगा. इसके बाद रात में होटल नोवोटेल में ठहरेंगे. फिर शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपनी पर्सनैलिटी के अधिकारों की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है. जस्टिस मिनी पुष्करणा की कोर्ट आज उनकी याचिका पर सुनवाई करेगी. आबकारी नीति मामले के CBI की अपील पर केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक का पक्ष एमिकस क्यूरी रखेंगे. हाई कोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा कि वो तीनों का पक्ष रखने के लिए 3 वरिष्ठ वकीलों को आज एमिकस क्यूरी नियुक्त करेंगी. केरल कांग्रेस के पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक आज पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को रिपोर्ट सौंपेंगे. पढ़ें- देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट…
Published On - May 08,2026 12:01 AM IST



