आज की ताजा खबर LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जनगणना में जातिगत गणना के खिलाफ याचिका
पीएम मोदी की आज इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता हो रही है, तो वहीं ऑनलाइन और ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म्स पर दवा बिक्री के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स आज हड़ताल पर हैं.
LIVE NEWS & UPDATES
-
उत्तराखंडः टिहरी में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
उत्तराखंड के टिहरी जिले के चम्बा-आराकोट गांव के खेतों में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है. हेलिकॉप्टर में सवार सभी 6 यात्री सुरक्षित हैं. आज सुबह चम्बा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर उड़ान के दौरान ट्रांस भारत एविएशन कंपनी के एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी समस्या पैदा हो गई न होने जिससे सत्यो-सकलाना क्षेत्र के खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.
-
SC में जातिगत गणना के खिलाफ याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने जारी जनगणना में जाति-आधारित गणना के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि सरकार को कल्याणकारी उपायों के लिए पिछड़ी जातियों में लोगों की संख्या का पता होना चाहिए. CJI सूर्य कांत ने कहा कि जनगणना जाति आधारित होनी चाहिए या नहीं, यह एक नीतिगत फैसला है, सरकार को यह जानना होगा कि पिछड़े वर्ग में कितने लोग हैं.
-
हमारा गठबंधन बरकरारः मंत्री अधव अर्जुन
चेन्नई में तमिलनाडु सरकार में मंत्री अधव अर्जुन ने कहा कि हमारा गठबंधन बरकरार है. जबकि मंत्रिमंडल विस्तार पर उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री इस संबंध में जल्द घोषणा करेंगे.”
-
ट्विशा मौत केसः दिल्ली में PM के लिए आज कोर्ट में सुनवाई
भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत के मामले में आज जिला कोर्ट में भी सुनवाई होनी है. दरअसल, ट्विशा का परिवार दिल्ली एम्स में दूसरे पोस्टमार्टम की मांग कर रहे हैं. इसे मांग को लेकर यह याचिका लगाई गई है. कोर्ट में 11 बजे सुनवाई होनी है. फिलहाल ट्विशा का शव भोपाल एम्स में 7 दिनों से रखा हुआ है.
-
लटकने से हुई ट्विशा की मौतः रिपोर्ट
भोपाल की ट्विशा की मौत मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आ गई है. पीएम रिपोर्ट में फांसी लगाने से मौत का खुलासा हुआ है. ट्विशा की मौत लटकने की वजह से हुई है. हाथ पर चोट के भी निशान मिले हैं. मरने से एक हफ्ते उसका अबॉर्शन कराया गया था.
-
दिल्लीः पुलिस ने अप्रैल में 89 साइबर ठग पकड़े
दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने पिछले महीने अप्रैल में 89 साइबर ठग पकड़े. पश्चिमी दिल्ली की साइबर पुलिस ने अप्रैल 2026 में देशभर में फैले साइबर ठगों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई की. साइबर वेस्ट थाना देश का सबसे बड़ा साइबर क्राइम हंटर बनकर उभरा है.
-
डिनर पर इटली की पीएम मेलोनी से मिले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट कर कहा, “रोम पहुंचने पर, मुझे प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी के साथ डिनर पर मिलने का अवसर मिला, जिसके बाद हमने मशहूर कोलोसियम का दौरा किया. हमने कई विषयों पर अपने विचार साझा किए. मैं आज होने वाली हमारी बातचीत का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जिसमें हम भारत-इटली की दोस्ती को और मजबूत बनाने के तरीकों पर अपनी चर्चा जारी रखेंगे.”
Prime Minister Narendra Modi tweets, “Upon landing in Rome, had the opportunity to meet Prime Minister Meloni over dinner, followed by a visit to the iconic Colosseum. We exchanged perspectives on a wide range of subjects. Looking forward to our talks today, where we will pic.twitter.com/LaS3LwobkC
— ANI (@ANI) May 20, 2026
-
अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो भारत दौरे पर आएंगे
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो 23 से 26 मई तक भारत की यात्रा करेंगे. इस यात्रा के दौरान रूबियो कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली का दौरा करेंगे. रूबियो भारतीय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकों के दौरान ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और रक्षा सहयोग पर चर्चा करेंगे.
-
राष्ट्रपति पुतिन को चीन में गार्ड ऑफ ऑनर
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन चीन के दौरे पर हैं. बीजिंग में उनका जोरदार स्वागत किया गया. राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मौजूदगी में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
#WATCH Chinese President Xi Jinping welcomes Russian President Vladimir Putin in Beijing.
(Source: Reuters) pic.twitter.com/1aUkzwSAJ1
— ANI (@ANI) May 20, 2026
-
केरलमः IAS उमेश बने CM सतीशन के OSD
केरलम में IAS उमेश NSK जो अभी सामान्य शिक्षा के निदेशक हैं, का ट्रांसफर कर उन्हें मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के अतिरिक्त सचिव और विशेष कार्य अधिकारी (Officer on Special Duty) के पद पर तैनात किया गया है. यह अधिकारी केरल वित्तीय निगम के प्रबंध निदेशक के पद का पूर्ण अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे. साथ ही, जब तक इस पद पर किसी नए अधिकारी की नियुक्ति के संबंध में अलग से आदेश जारी नहीं हो जाते, तब तक वे सामान्य शिक्षा के महानिदेशक के पद का पूर्ण अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे.
-
फ्रांस में G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे राष्ट्रपति ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले महीने फ्रांस में G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने PM नरेंद्र मोदी को भी G7 शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया है, जो 15 से 17 जून तक फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में आयोजित होने वाला है.
-
दवा विक्रेताओं का एक दिन का बंद
देशभर में आज 20 मई को दवा विक्रेताओं का एक दिन का बंद का आह्वान किया गया है. ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में All India Organisation of Chemists and Druggists ने बंद घोषित किया है . मुंबई समेत महाराष्ट्र में कल रात 12 बजे से आज रात 12 बजे तक मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे.
-
दिल्लीः केशव चौक के पास हत्या
दिल्ली के वेलकम पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत केशव चौक के पास हत्या की एक घटना सामने आई है. पुलिस और FSL की टीमें मौके पर मौजूद हैं. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.
-
हम उस युद्ध को बहुत जल्द समाप्त करने जा रहे हैं- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही जंग को लेकर कहा ‘हम उस युद्ध को बहुत जल्द समाप्त करने जा रहे हैं. वो समझौता करने के लिए इतने बेताब हैं. आप तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखेंगे. वो नीचे गिरेंगी, इतना अधिक तेल भंडार है कि कीमतें तेजी से गिरेंगी’.
#WATCH | US President Donald Trump says, “…We’re going to end that war very quickly. They want to make a deal so badly…You are going to see oil prices plummet. They’re going to come down. There’s so much oil out there, they’re going to come plummeting down”
(Source: The pic.twitter.com/cgMaNaAvnb
— ANI (@ANI) May 20, 2026
-
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज अमेठी का दौरा करेंगे
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा मुख्यालय (गौरीगंज) का दौरा करेंगे.
-
पीएम मोदी आज इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
पीएम मोदी आज इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और वहां के राष्ट्रपति सर्जियो मट्टारेला से भी भेंट कर सकते हैं.
पीएम मोदी आज इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और वहां के राष्ट्रपति सर्जियो मट्टारेला से भी भेंट कर सकते हैं. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा मुख्यालय (गौरीगंज) का दौरा करेंगे. ऑनलाइन और ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म्स पर दवा बिक्री के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ने आज हड़ताल पर रहेंगे. संगठन का दावा है कि इस दौरान दिल्ली में करीब 15 हजार और देशभर में लगभग 7 से 8 लाख मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे. भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय का युवा कार्यक्रम विभाग आज से इंदौर में ब्रिक्स युवा उद्यमिता कार्य समूह की बैठक का आयोजन करेगा. ये दिवसीय कार्यक्रम रहेगा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता अलग हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर आज हड़ताल पर रहेंगे. हर बड़ी अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…
Published On - May 20,2026 12:00 AM IST



