बीसी खंडूड़ी की अंत्येष्टि में शामिल हुए धामी, अर्थी को दिया कंधा, राज्य में 3 दिनों का राजकीय शोक

बीसी खंडूड़ी की अंत्येष्टि में शामिल हुए धामी, अर्थी को दिया कंधा, राज्य में 3 दिनों का राजकीय शोक

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन हो गया. उनके निधन के बाद प्रदेश में तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खंडूड़ी के निधन पर बहुत ही भावुक नजर आए. धामी अंत्येष्टि में शामिल हुए, भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को भी ढाढस बंधाया.

पूर्व मुख्यमंत्री और मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहद भावुक नजर आए. खंडूड़ी के निधन की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री धामी ना सिर्फ छत्तीसगढ़ से तत्काल देहरादून लौटे बल्कि बुधवार को हरिद्वार में सम्प्पन अंत्येष्टि में भी शामिल हुए.

मंगलवार को जब बीसी खंडूड़ी का निधन हुआ तो उस समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छत्तीसगढ़ के बस्तर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल हो रहे थे. शोक समाचार मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी तत्काल देहरादून के लिए रवाना हुए.

यहां उन्होंने सीधे बंसत विहार स्थित जनरल खंडूडी के आवास का रुख कर, उन्हें भावभीनी श्रद्धासुमन अर्पित किए, साथ ही शोकाकुल परिवार का भी ढाढस बंधाया.

सम्मान में तीन दिन का राजकीय शोक

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के प्रति जनरल खंडूडी के योगदान को नमन करते हुए, राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक के साथ ही, एक दिन के अवकाश के भी निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने जनरल खंडूडी की अंत्येष्टि पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न कराने के भी निर्देश दिए थे.

शवयात्रा में पार्थिव शरीर को दिया कंधा

शोकाकुल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार सुबह भी जनरल बीसी खंडूडी के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्थिव शरीर को पुष्प अर्पित करने के साथ ही कंधा भी दिया. इसके बाद वो शव यात्रा के साथ भाजपा मुख्यालय पहुंचे, साथ ही हरिद्वार में आयोजित अंत्येष्टि में भी शामिल हुए. मुख्यमंत्री इस दौरान बेहद भावुक और गमगीन नजर आए.

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More