आज की ताजा खबर LIVE: उन्नावः लखनऊ- आगरा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 5 की मौत, कई घायल

आज की ताजा खबर LIVE: उन्नावः लखनऊ- आगरा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 5 की मौत, कई घायल

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का आज नई दिल्ली में आयोजित 'क्वाड (Quad) विदेश मंत्रियों की बैठक' में भाग लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिखित पुस्तक 'अपनापन' के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे.

LIVE NEWS & UPDATES

  • 26 May 2026 07:58 AM (IST)

    उन्नावः डबल डेकर बस पलटने से 5 यात्रियों की मौत, कई घायल

    उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. लखनऊ- आगरा एक्सप्रेसवे पर औरास थाना क्षेत्र में डबल डेकर बस पलटने से 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

  • 26 May 2026 07:37 AM (IST)

    रोहतकः गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल

    रोहतक की सुनारिया जेल में साध्वियों के साथ दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर पैरोल दी गई है. इस बार उन्हें 30 दिन की पैरोल दी गई है. सुबह करीब 7 बजे गुरमीत राम रहीम कड़ी सुरक्षा के बीच सिरसा आश्रम के लिए रवाना हो गए.

  • 26 May 2026 07:03 AM (IST)

    दिल्ली में सीएनजी के दाम में फिर बढ़ोतरी

    दिल्ली में सीएनजी के दाम में फिर बढ़ोतरी की गई है. 12 दिन में चौथी बार कीमत बढ़ाई गई है. आज 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है.

  • 26 May 2026 06:37 AM (IST)

    दक्षिणी ईरान पर अमेरिका सेना का हमला

    रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, “अमेरिकी सेना ने सोमवार को दक्षिणी ईरान में उन लक्ष्यों पर हमले किए, जिनमें खदानें बिछाने की कोशिश कर रही नावें और मिसाइल लॉन्च साइटें शामिल थीं. सेना ने इन कार्रवाइयों को ‘रक्षात्मक कार्रवाई’ बताया है.”

  • 26 May 2026 06:24 AM (IST)

    आज दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की होगी बैठक

    आज दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक होगी. बैठक में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी शामिल होंगे.

  • 26 May 2026 05:11 AM (IST)

    आज शिवराज चौहान की किताब ‘अपनापन’ का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिखित पुस्तक ‘अपनापन’ के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम नई दिल्ली के पूसा स्थित एनएएससी कॉम्प्लेक्स में सुबह 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा.

  • 26 May 2026 04:50 AM (IST)

    गुलमर्ग की केबल कारों में फंसे 300 पर्यटकों को सुरक्षित बचाया गया: LG

    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल कार्यालय ने ट्वीट किया, पूरा देश आपदा राहत टीमों की असाधारण बहादुरी की सराहना करता है, जिन्होंने गुलमर्ग की केबल कारों में फंसे 300 पर्यटकों को सुरक्षित बचाया. सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीसी और एसएसपी ने तुरंत कार्रवाई की और 6 घंटे के अभियान के बाद 65 केबल कारों से सभी यात्रियों को बचा लिया.

  • 26 May 2026 04:38 AM (IST)

    ईरान के यूरेनियम का क्या करेंगे? ट्रंप ने दिया जवाब

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया, संवर्धित यूरेनियम (परमाणु धूल) को या तो तुरंत अमेरिका को सौंप दिया जाएगा ताकि इसे वापस लाकर नष्ट किया जा सके या, ईरान के इस्लामी गणराज्य के साथ मिलकर और समन्वय में, इसे उसी स्थान पर या किसी अन्य स्वीकार्य स्थान पर नष्ट कर दिया जाएगा, और इस प्रक्रिया और घटना का गवाह परमाणु ऊर्जा आयोग या उसके समकक्ष संस्था होगी.

  • 26 May 2026 04:02 AM (IST)

    गाजा में इजराइली हवाई हमले में फलस्तीनी महिला और बच्ची की मौत: अधिकारी

    गाजा पट्टी के दक्षिणी हिस्से में एक इजराइली हवाई हमले में एक फलस्तीनी महिला और एक छोटी बच्ची की मौत हो गई. कुवैत फील्ड अस्पताल के मुताबिक, यह हमला खान यूनिस के पश्चिमी हिस्से में स्थित मुवासी इलाके में विस्थापित परिवारों के एक तंबू पर हुआ. इसी अस्पताल में शवों और घायलों को लाया गया था. अस्पताल ने बताया कि इस हमले में एक अन्य लड़की भी घायल हुई है. इजराइली सेना ने कहा कि उसने एक चरमपंथी को निशाना बनाया था, लेकिन इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी.

  • 26 May 2026 02:06 AM (IST)

    जोधपुर एयरपोर्ट पर राजस्थान CM भजनलाल शर्मा ने अमित शाह का किया स्वागत

    जोधपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले कुछ दिनों में राजस्थान, गुजरात, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल सहित देश के सीमावर्ती क्षेत्रों के दौरे पर हैं.

  • 26 May 2026 12:01 AM (IST)

    तकनीकी रखरखाव के कारण गुलमर्ग गोंडोला 26 और 27 मई को बंद रहेगा

    गुलमर्ग गोंडोला 26 और 27 मई को बंद रहेगा. बताया जा रहा है कि तकनीकी रखरखाव के कारण इसे बंद किया गया है. 26 और 27 मई के लिए बुक किए गए सभी टिकटों का पूरा रिफंड दिया जाएगा.

  • 26 May 2026 12:01 AM (IST)

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज ‘क्वाड’ की बैठक में होंगे शामिल

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का आज नई दिल्ली में आयोजित ‘क्वाड (Quad) विदेश मंत्रियों की बैठक’ में भाग लेंगे.

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का आज नई दिल्ली में आयोजित ‘क्वाड (Quad) विदेश मंत्रियों की बैठक’ में भाग लेंगे. यह उनकी चार दिवसीय आधिकारिक भारत यात्रा का अंतिम दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिखित पुस्तक ‘अपनापन’ के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम नई दिल्ली के पूसा स्थित एनएएससी कॉम्प्लेक्स में सुबह 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज राजस्थान के बीकानेर और भारत-पाकिस्तान सीमा के दौरा करेंगे. इस दौरान वह सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों से संवाद करेंगे. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे.हर बड़े अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

Published On - May 26,2026 12:00 AM IST

Follow Us