Bigg Boss 20: हम रूह का सौदा करते हैं…आसिफ खान ने कनिका को बताया आर्टिस्ट होने का मतलब
सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 20 में पंचायत फेम आसिफ खान भी कंटेस्टेंट बने हैं. शो से उनका एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें वो कनिका मान को बता रहे हैं कि कलाकार कौन होता है.
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 इस वक्त खूब चर्चा में है. वजह है शो के होस्ट सलमान खान. सलमान ने इस वीकेंड का वार के दौरान ट्रोल्स और पैपराजियों की ऐसी क्लास लगाई कि हर कोई उनका मुरीद हो गया. इस दौरान सलमान ने कई घरवालों की भी क्लास ली, जिनमें से एक अभिनेता आसिफ खान भी थे. सलमान ने उन्हें खूब सुनाया था. अब इस हफ्ते की शुरुआत आसिफ की अलग अंदाज में हुई है. बिग बॉस के मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें आसिफ कनिका मान को कलाकार होने का मतलब समझाते नज़र आ रहे हैं.
बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में आसिफ खान किचन एरिया में अनार छीलते हुए कनिका के साथ बाते करते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान वो कनिका से कहते हैं, “आर्टिस्ट जो होता है ना, बहुत अलग होता है. वो कई बार आपके पास से निकल जाएगा, वो आपका दोस्त है, अगर शिकायत करोगे कि इसने मुझे देखा नहीं, बोलेगा अपने में रहता ही नहीं हूं.”
“सबसे महंगी चीज बेचते हैं हम”
आगे आसिफ कहते हैं, “जैसे मैं सबको बोलता हूं कि मेरे दोस्त यार मुझे कई बार बोलते हैं, ‘अरे तुमको तो वैनिटी वैन मिलती है, तुमको तो स्पॉट बॉय मिलता है, तुमको ये मिलता है.’ मैं उनको जवाब देता हूं कि भाई सबसे महंगी चीज बेचते हैं हम. सबसे महंगी चीज हम रूह बेचते हैं. एक्टर जो होता है ना अपनी सोल (रूह) बेचता है वो, रूह का सौदा करते हैं हम और कोई नहीं करता दुनिया में.”
आसिफ ने समझाया सेलिब्रिटी का मतलब
इस दौरान आसिफ ने कनिका को सेलिब्रिटी का भी मतलब समझाया. उन्होंने कहा, “इसलिए हमें उसके बदले में लोग सेलिब्रेट करते हैं. इसलिए हमें सेलिब्रिटी कहा जाता है ना. लोग त्यौहार की तरह मनाते क्यों हैं एक्टर को? क्योंकि बदले में देता बहुत बड़ी चीज है.
सलमान ने सुनाई खरी-खोटी
‘पंचायत’ सीरीज में दामाद जी का रोल कर फेमस हुए आसिफ खान को सलमान ने इस वीकेंड के वार पर खूब सुनाया. सलमान ने घर में आसिफ के रवैये पर सवाल उठाए और उनकी क्लास लगाई. सलमान ने कहा कि मुझे फीडबैक मिल रहा है कि कौन है आसिफ, बदतमीज है और उसे शो से बाहर कर देना चाहिए.




