सलाखों के पीछे ‘ब्रह्मास्त्र’ का एक्टर, शादी का झांसा देकर महिला के साथ यौन शोषण का आरोप
एक्टर और पूर्व WWE रेसलर सौरव गुर्जर को मुंबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में लिया और मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया. मजिस्ट्रेट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
Actor Saurav Gurjar: कई टीवी सीरियल और फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में काम कर चुके एक्टर और पूर्व WWE रेसलर सौरव गुर्जर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, एक महिला ने उनके ऊपर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है. इस मामले में सौरव को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार पुलिस ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिया. उसके बाद उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया.
मजिस्ट्रेट ने सौरव को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उनके खिलाफ ये कार्रवाई एक 29 साल की महिला की शिकायत पर हुई है. महिला का आरोप है कि सौरव ने उनसे शादी करने का झूठा वादा किया था और उनका यौन शोषणा किया. साथ ही ये भी आरोप है वो अमेरिका में नौकरी कर रही थीं. साथ में बिजनेस करने के नाम पर सौरव ने उनकी नौकरी भी छुड़वा दी.
इंस्टाग्राम के जरिए हुआ था संपर्क
महिला ने शिकायत में कहा कि साल 2021 में इंस्टाग्राम के जरिए सौरव और उनका संपर्क हुआ था. उसके बाद दोनों के बीच व्हाट्स ऐप के जरिए बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ. उसी साल 25 दिसंबर को दोनों एक दूसरे से मिले. महिला का आरोप है कि सौरव ने उनसे वादा किया था कि वो उनसे शादी करेंगे. उसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे थे. दोनों पहले अमेरिका और फिर भारत में भी एक साथ रहे.
महिला का कहना है कि वो अमेरिका में नौकरी करती थीं. सौरव ने उनसे वादा किया था कि वो उनके साथ मिलकर बिजनेस करेंगे. महिला का आरोप है कि जब उन्होंने सौरव से शादी की बात की, तो सौरव ने उन्हें ब्लॉक कर दिया और उनसे दूर भी हो गए. महिला की शिकायत पर सौरव को पुलिस ने पहले हिरासत में लिया और फिर मजिस्ट्रेट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अब 14 दिनों के लिए वो सलाखों के पीछ रहेंगे.
ये भी पढ़ें-
पैपराजी को सुधार कर ही मानेंगे सलमान खान? बैक शॉट पर भड़के, लड़कियों से बोले- घूम के चमाट मारो
नोरा फतेही ने किस शर्त पर बिग बॉस के लिए हां कहा था, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया खुलासा
इन टीवी सीरियल्स में भी दिखे सौरव गुर्जर
बता दें कि साल 2022 में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में सौरव गुर्जर नेगेटिव रोल में नजर आए थे. इसके अलावा उन्होंने ‘महाभारत’, ‘संकटमोचन महाबली हनुमान’ और ‘पृथ्वी वल्लभ – इतिहास भी रहस्य भी’ जैसे टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुके हैं.




