धौलपुर में सरपंच चुनाव की रंजिश में खूनी खेल, 2 पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे; फायरिंग का VIDEO वायरल

धौलपुर में सरपंच चुनाव की रंजिश में खूनी खेल, 2 पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे; फायरिंग का VIDEO वायरल

राजस्थान के धौलपुर जिले में सरपंच चुनाव की रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया. कंचनपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग के आरोप लगे. इस झड़प में कई लोग घायल हुए.

राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड में सरपंच चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. कंचनपुर थाना क्षेत्र की अजीतपुर पंचायत के खेड़ा गांव में चुनावी विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए. आरोप है कि चुनाव में हारे प्रत्याशी के समर्थकों ने जीते हुए प्रत्याशी के पक्ष के लोगों के घरों पर हमला कर दिया. इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और धारदार हथियारों से मारपीट की गई. वहीं, फायरिंग किए जाने का आरोप भी लगाया गया है. घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मामला धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र की अजीतपुर पंचायत के खेड़ा गांव में सरपंच चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. घटना के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में कुछ बच्चों के हाथों में भी डंडे नजर आ रहे हैं. हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. घायल पक्ष के लोगों के मुताबिक, कुछ दिन पहले गांव में सरपंच पद के चुनाव हुए थे. इसमें उनके पक्ष का प्रत्याशी जीत गया था.

चुनावी हार के बाद किया हमला

आरोप है कि इसी चुनावी हार से नाराज दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके घरों पर हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी. इस घटना में उर्मिला पत्नी विशंभर, हर्षित पुत्र विशंभर, विशंभर पुत्र तुला और सूरज पुत्र विशंभर, सभी कुम्हार समाज से, घायल हुए हैं. घायलों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया. इस दौरान बंदूक से फायरिंग भी की गई.

गांव में तनाव का माहौल

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर कंचनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया. पुलिस अब वायरल वीडियो और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी है. जांच के बाद ही झड़प की वास्तविक वजह और फायरिंग सहित लगाए गए आरोपों का सही पता चल सकेगा.

रिपोर्ट- संतोष राजपूत, धौलपुर

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More