कोई खेत में उतरा, कोई मछली पकड़ने लगा… रिटायर हो चुके ये इंटरनेशनल क्रिकेटर करते दिखे ऐसा काम ?

कोई खेत में उतरा, कोई मछली पकड़ने लगा… रिटायर हो चुके ये इंटरनेशनल क्रिकेटर करते दिखे ऐसा काम ?

क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद दो दिग्गज खिलाड़ी अब ऐसा काम करने लगे हैं. जिसे देखकर लोग हैरान हो गए हैं. इन दोनों विकेटकीपर बल्लेबाजों ने फैंस को इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें डालकर दी हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद खिलाड़ी कुछ न कुछ करते रहते हैं. ऐसे ही दो और क्रिकेटर हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद खेती और मछली पकड़ने का काम शुरू कर दिया है. दिनेश कार्तिक और क्विंटन डिकॉक अपने देश के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेल चुके हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर तस्वीरें शेयर इसकी जानकारी दी. (Photo-Screenshot/Instagram)

CPL 2025 में क्विंटन डिकॉक बाराबडोस रॉयल्स की ओर से खेल रहे हैं. एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कंस के खिलाफ मुकाबले से पहले डिकॉक मछली पकड़ने के लिए समुद्र में पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने 6 प्रकार की मछली पकड़ी. (Photo-Screenshot/Instagram)

डिकॉक ने मछली पकड़ने की तस्वीरें इंस्टाग्राम में शेयर की है. इस दौरान उन्होंने लिखा कि एंटीगा में ऐसा अनुभव था! @antiguaflyfishing इस हिस्से के लिए आपका आदमी है! (Photo-Screenshot/Instagram)

क्विंटन डिकॉक के अलावा टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद खेती करना शुरू कर दिया है. वो अपने फॉर्म हाउस पर खेती करते हुए नजर आए. (Photo-Screenshot/Instagram)

इस दौरान दिनेश कार्तिक खेत से गोभी उखाड़ रहे हैं. इसकी तस्वीरें इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. (Photo-Screenshot/Instagram)

इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए दिनेश कार्तिक ने लिखा है, "फार्म डे आउट". हाल ही में दिनेश कार्तिक लंदन में इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच हुई टेस्ट सीरीज में कमेंट्री करते हुए नजर आए थे. (Photo-Screenshot/Instagram)