Hanuman Ansh: शनिवार को हनुमान अंश की कमाई में भारी उछाल, फिल्म को लेकर ऑडियंस का क्रेज बरकरार

Hanuman Ansh: शनिवार को हनुमान अंश की कमाई में भारी उछाल, फिल्म को लेकर ऑडियंस का क्रेज बरकरार

बॉलीवुड फिल्म हनुमान अंश ने सिनेमाघरों में अपनी कमाई से लगातार प्रभावित किया है. वीकडेज में कलेक्शन को मेंटेन रखने के साथ ही वीकेंड पर फिल्म की कमाई में सार्थक उछाल दर्ज किया गया है.

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 44: बॉलीवुड फिल्म हनुमान अंश की कमाई थमने का नाम ही नहीं ले रही है. इसका कलेक्शन बढ़ते वक्त के साथ बढ़ता ही जा रहा है. फिल्म का बढ़िया कलेक्शन बता रहा है कि आस्था से जुड़ी इस फिल्म को रोक पाना नामुमकिन है. टॉक्सिक की रिलीज के वक्त जब ऐसे आसार थे कि इस फिल्म का आस्तित्व ही खत्म हो जाएगा तब हनुमान अंश ने सिनेमाघरों में चमत्कारी रूप से ना सिर्फ अपने आस्तित्व को बरकरार रखा बल्कि फिल्म ने धुआंधार कलेक्शन से सभी को हैरान कर के रख दिया.

हनुमान अंश को रिलीज हुए 44 दिन हो गए हैं और हर दिन इस फिल्म से कोई ना कोई नया रिकॉर्ड बन ही जा रहा है. ये वो वक्त होता है जब बड़ी-बड़ी फिल्मों की कमाई घट जाती है या फिर करोड़ों से लाखों में चली आती है. लेकिन हनुमान अंश पर इसके बढ़ते दिन का भी कोई नकारात्मक असर दिखाई नहीं दे रहा है. सारा खेल आस्था का है. पूरा परिवार फिल्म को देखने सिनेमाघरों की ओर दस्तक दे रहा है. बूढ़े बुजुर्ग लोग जो टीवी भी नहीं देखते होंगे वो इस फिल्म के देखने सिनेमाघर जा रहे हैं. सरकार से भी फिल्म को समर्थन मिल रहा है. विदेश में भी फिल्म अच्छा कमा ले जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि 44 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन कितना हो गया है.

हनुमान अंश ने कितने कमाए?

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो शनिवार का दिन हनुमान अंश फिल्म के लिए मेहरबान रहा है. फिल्म ने 44वें दिन 9.75 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखाई है. वहीं फिल्म का अब तक का नेट कलेक्शन 258.13 करोड़ रुपये का हो चुका है. इसके अलावा फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 304.80 करोड़ रुपये का रहा है. यानी भारत में भी इस फिल्म ने 300 करोड़ पार कर लिए हैं. ओवरसीज कलेक्शन के मामले में हनुमान अंश अच्छा कर रही है और फिल्म ने अब तक 24.50 करोड़ विदेश से कमा लिए हैं. इसके अलावा इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 329.30 करोड़ रुपये का रहा है. कुल मिलाकर फिल्म ने काफी अच्छा किया है और रविवार को इसकी कमाई में और भी इजाफा हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Alia Bhatt Post: आलिया भट्ट ने परिवार के साथ ऐसे मनाया गणपति उत्सव, बेटी राहा ने बनाया बप्पा का स्केच

कई फिल्मों का हनुमान अंश ने बिगाड़ा खेल

हनुमान अंश फिल्म की खास बात ये रही है कि ये स्लीपर हिट रही है. फिल्म जब आई तो इसका ना तो कोई खास प्रमोशन किया गया ना तो फिल्म में कोई बहुत बड़ा नाम था. ऐसे में टॉक्सिक क्या किसी भी फिल्म ने ये सोचा भी नहीं होगा कि 2 करोड़ के बजट में बनी एक साधारण सी फिल्म सबकी नाक में दम करने वाली है. लेकिन हनुमान अंश की रिलीज के 2 हफ्तों के बाद अचानक इसे अच्छे वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला. इसके बाद फिल्म के सोशल मीडिया प्रमोशन्स भी काफी असरदार साबित हुए.

हनुमान अंश फिल्म ने अपनी कमाई से सभी को हैरान कर दिया. टॉक्सिक का तो खेल इसने बिगाड़ा ही वहीं अक्षय कुमार की हैवान को भी वैसी ऑडियंस नहीं मिली जिसकी उम्मीद की गई थी. इसके अलावा अगर बात करें मिर्जापुर की तो बज़ और सीरीज की सफलता का फायदा इसे जरूर मिला लेकिन कुछ ऑडियंस को हनुमान अंश की वजह से मिर्जापुर की भी कम हुईं. फिल्म ने अपना वर्चस्व अभी भी बनाकर रखा है. करीना कपूर की दायरा और कुणाल खेमू की वाइब भी ऑडियंस के लिए तरसती नजर आ रही है वहीं हनुमान अंश रिलीज के 6 हफ्तों के बाद भी करोड़ों में कमाई कर रही है.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More