JK: किश्तवाड़ से लापता पुलिसकर्मियों के मिले शव, आतंकियों की फायरिंग के बाद से थे गायब

JK: किश्तवाड़ से लापता पुलिसकर्मियों के मिले शव, आतंकियों की फायरिंग के बाद से थे गायब

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के मारवाह जंगल में फायरिंग के बाद लापता हुए दो SPO जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं.

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लापता हुए दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव गुरुवार को बरामद कर लिए गए हैं. बीते दिन यानी बुधवार को मारवाह के देहरना जंगल में स्थानीय लोगों ने गोलियों की आवाज सुनी थी. इसके तुरंत बाद दोनों जवानों का संपर्क टूट गया और उनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गए थे. इस घटना के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर एंटी-टेरर ऑपरेशन शुरू है.

जानकारी के मुताबिक, दोनों जवानों की पहचान रशपाल कुमार (40) और बॉबी चंद (54) के रूप में हुई है. दोनों स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) का हिस्सा थे. वे 11 नवंबर की दोपहर सेना के जवानों के साथ गश्त पर थे और धेरना पोस्ट की ओर जा रहे थे, तभी उनसे संपर्क टूट गया था. इससे ठीक पहले दोपहर करीब 3:30 बजे इलाके में गोलीबारी की आवाजें सुनाई दी थीं.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

रमन सैनी
रमन सैनी

रमन सैनी एक वरिष्ठ टेलीविजन पत्रकार हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है. फिलहाल टीवी9 भारतवर्ष में स्पेशल रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले इंडिया डेली लाइव में जम्मू कश्मीर ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. रमन सैनी ने अपने करियर के 15 वर्ष इंडिया टीवी के साथ बिताए. इसके बाद उन्होंने इंडिया डेली लाइव जॉइन किया, जहां से जम्मू कश्मीर की अहम रिपोर्टिंग का नेतृत्व किया. उनकी पत्रकारिता का मुख्य फोकस संघर्ष क्षेत्र, आंतरिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर रहा है. रमन सैनी ने आतंकवाद, सीमा पार घुसपैठ और लगातार होने वाली क्रॉस बॉर्डर फायरिंग की व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन हमला, दीनानगर पुलिस स्टेशन हमला जैसे बड़े आतंकी मामलों की कवरेज के अलावा उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर जैसी सैन्य कार्रवाइयों को भी कवर किया है.

Read More