Emmy Awards: 78 साल के इतिहास में पहली बार: एक दिन, दो बेस्ट लीड एक्टर अवॉर्ड… मैथ्यू राइस ने रचा इतिहास
ब्रिटिश एक्टर मैथ्यू राइस ने इतिहास रच दिया है. एमी के 78 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब एक ही दिन में दो-दो बेस्ट लीड एक्टर के अवॉर्ड पर किसी स्टार ने अपना कब्जा जमाया है.
Matthew Rhys Emmy Awards: टीवी की दुनिया का ऑस्कर कहे जाने वाले एमी अवॉर्ड्स के 78वें संस्करण के विनर्स के नाम से पर्दा उठा चुका है. अलग-अलग केटेगरी में अवॉर्ड दिए गए. नोआ वायले, रिया सीहॉर्न, टॉम पेल्फ्री, एलिसन जैनी जैसे स्टार्स ने साल 2026 में इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को अपने नाम किया. हालांकि, इस अवॉर्ड सेरेमनी के हाइलाइट ब्रिटिश एक्टर मैथ्यू राइस रहे. उन्होंने एक नहीं, दो-दो अवॉर्ड अपने नाम किए हैं. खास बात ये है कि दोनों अवॉर्ड उन्हें बेस्ट लीड एक्टर के लिए मिला है.
दरअसल, एमी अवॉर्ड्स में ड्रामा, कॉमेडी, लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज जैसे अलग-अलग केटेगरी में बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया जाता है. मैथ्यू राइस ने लिमिटेड सीरीज और कॉमेडी सीरीज, दोनों ही केटेगरी में बेस्ट लीड एक्टर का अवॉर्ड जीत कर इतिहास रच दिया.
इन दो सीरीज के मिले मैथ्यू राइस को सम्मान
मैथ्यू को बेस्ट लीड एक्टर का पहला अवॉर्ड कॉमेडी सीरीज विडोज बे के लिए मिला है. वहीं दूसरा अवॉर्ड बेस्ट लीड एक्टर के लिए ही क्राइम-थ्रिलर सीरीज द बीस्ट इन मी के लिए मिला है. इन दोनों ही सीरीज में मैथ्यू राइस ने जबरदस्त काम किया था. उन्हें लोगों ने पसंद भी किया था. यही वजह है कि अब उन्हें दोनों ही सीरीज के लिए बेस्ट लीड एक्टर का अवॉर्ड दिया गया. सबसे खास बात ये है कि एमी के 78 साल के इतिहास में मैथ्यू पहले ऐसे एक्टर बन चुके हैं, जिन्होंने एक दिन में दो-दो बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया है. उनसे पहले किसी भी एक्टर ने क्या कारनामा नहीं किया था.
ये भी पढ़ें-
9 महीने, 9 डिजास्टर बड़े-बड़े सितारों की डूबी फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर अरबों हुए स्वाहा
हनुमान अंश के बाद रामबोला, गोस्वामी तुलसीदास पर विशाल चतुर्वेदी ने किया फिल्म का ऐलान
कहां देख सकते हैं ये दोनों सीरीज?
बहरहाल, अगर बात दोनों सीरीज के ओटीटी प्लेटफॉर्म की करें तो आप ‘विडोज बे को एपल टीवी पर देख सकते हैं. वहीं ‘द बीस्ट इन मी’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. बता दें कि ‘विडोज बे के खाते में सिर्फ बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड ही नहीं गया, बल्कि टोटल 14 अवॉर्ड इस सीरीज ने अपने नाम किए हैं.




