जिस इवेंट में शराब पीने का लगा आरोप, उसके लिए दलेर मेहंदी ने कितने लाख लिए? मंत्री ने बताया
सिंगर दलेर मेहंदी ने हाल ही में एक इवेंट किया था. लेकिन इस इवेंट में उन पर शराब पीकर गाना गाने का आरोप लगा. इस बीच आरोप लगाने वाले मंत्री ने सिंगर की पेमेंट का खुलासा किया है.
Daler Mehndi Controversy: पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी हाल ही में एक विवाद को लेकर चर्चा में आ गए हैं. उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के दौरान राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उनके गाने के बीच ही परफॉर्मेंस रुकवा दी थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. बताया जा रहा है कि यह घटना 18 अक्टूबर को नवरात्रि के दौरान टिहरी जिले में आयोजित कुंजापुरी मेले में हुई थी. मंत्री ने सिंगर के व्यवहार पर नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि वह शराब पीकर कार्यक्रम में आए थे.
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम मां दुर्गा की पूजा के लिए आयोजित किया गया था और ऐसे धार्मिक आयोजन में शराब के नशे में परफॉर्म करना सही नहीं है. इस बीच उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें मंत्री बता रहे हैं कि इस इवेंट के लिए दलेर महेंदी को 35 लाख रुपये देकर बुलाया गया था.
इवेंट के लिए दलेर मेहंदी को मिले 35 लाख रुपये
एएनआई से हुई बातचीत में मंत्री सुबोध उनियाल ने दावा किया कि दलेर मेहंदी स्टेज पर ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे और उनका व्यवहार भी सामान्य नहीं लग रहा था. मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि सिंगर लाइव गाने के बजाय अपने गानों पर सिर्फ लिप-सिंक कर रहे थे, जबकि उन्हें इस कार्यक्रम में परफॉर्म करने के लिए 35 लाख रुपये दिए गए थे.
मंत्री ने आगे कहा, ‘वह एक बड़े कलाकार हैं. अगर कोई बड़ा कलाकार अपनी कला के साथ न्याय नहीं करता है, तो यह सही नहीं है. वह स्टेज पर ठीक से होश में नहीं लग रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वह खड़े भी नहीं रह पा रहे हैं.’ हालांकि, दलेर मेहंदी के भाई और सिंगर मीका सिंह ने सफाई देते हुए कहा है कि दलेर मेहंदी ने कभी शराब नहीं पी है. साथ ही वो 2 साल से बीमार चल रहे थे.
#WATCH | Uttarakhand: On a viral video of him losing his cool at singer Daler Mehndi at an event, State Minister Subodh Uniyal says, “He is a big artist. If a big artist doesn’t do justice to their art…He seemed disoriented on stage and didn’t seem to be able to even keep standing. Besides this, he was only lip-syncing to his songs. I told him that he is a big artist and he should do justice to his art; he had been offered Rs 35 lakh to come and perform, but he was not even singing. So, I expressed my resentment…”
— ANI (@ANI) October 19, 2026
क्या है पूरा विवाद?
यह विवाद तब शुरू हुआ, जब उत्तराखंड के टिहरी जिले में 18 अक्टूबर को आयोजित कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस के बीच मंत्री सुबोध उनियाल स्टेज पर पहुंच गए और उन्होंने गाना रुकवा दिया। यह कार्यक्रम नवरात्रि के मौके पर आयोजित किया गया था. इस दौरान मंत्री ने सिंगर के व्यवहार पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि वह नशे की हालत में गाने गा रहे थे और लाइव गाने के बजाय लिप-सिंक कर रहे थे.
ये भी पढ़ें: Kapil Sharma On Daler Mahndi: पाजी की गंभीर सर्जरी हुई थी, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे कपिल शर्मा




