माधुरी दीक्षित से काजोल तक…विजयादशमी पर सितारों ने शेयर की तस्वीरें, यूं दी दशहरा की बधाई

माधुरी दीक्षित से काजोल तक…विजयादशमी पर सितारों ने शेयर की तस्वीरें, यूं दी दशहरा की बधाई

विजयादशमी के मौके पर माधुरी दीक्षित, फातिमा सना शेख से लेकर काजोल और नुसरत जहां तक, कई अभिनेत्रियों ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों के साथ फैंस को मुबारकबाद दी है.

विजयादशमी के मौके पर सितारों ने भी फैंस को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है. बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां से लेकर माधुरी दीश्रित और काजोल तक, कई सितारों ने ट्रेडिशनल लिबास में तस्वीरें शेयर की हैं. फैंस को भी उनकी ये तस्वीरें खूब पसंद आई हैं. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)

एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने भी फैंस को दशहरा की मुबारकबाद दी है. उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो साड़ी में नज़र आ रही हैं. उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए इंस्टाग्राम के कैप्शन में लिखा, "दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं." (तस्वीर: इंस्टाग्राम)

सदाबहार एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने बैंगनी रंग की साड़ी में अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं. उन्होंने साथ में लिखा, "नई उम्मीदों और नई शुरुआत का त्योहार. हैप्पी विजयादशमी." (तस्वीर: इंस्टाग्राम)

विजयादशमी के मौके पर एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने भी फैंस को अपनी खास तस्वीरों का तोहफा दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर के साथ फैंस को दशहरा की बधाई दी है. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)