Mirzapur Box Office: मिर्जापुर द मूवी की कमाई में दिखी कंसिस्टेंसी, कालीन भैया की फिल्म ने 10 दिन में पार किए 250 करोड़
मिर्जापुर द मूवी धमाल मचा रही है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. इसे रिलीज हुए 10 दिन हो गया है और 10 दिन में फिल्म ने अपनी कमाई को स्थिर बनाए रखते हुए बजट भी रिकवर कर लिया है.
Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 10: सिनेमाघरों में मिर्जापुर द मूवी फिल्म का बढ़िया कलेक्शन देखने को मिल रहा है. फिल्म लगातार अपने कलेक्शन को डबल डिजिट में बनाए हुए है. दूसरे वीकेंड में इसकी कमाई स्थिर रही है लेकिन इसमें ज्यादा हाइक देखने को नहीं मिली है. इसका कलेक्शन वीकडेज के आसपास ही रहा है. मिर्जापुर द मूवी को सबसे ज्यादा फायदा सीरीज की सफलता की वजह से मिल रहा है. वहीं फिल्म का जैसा फ्लो बॉक्स ऑफिस पर नजर आ रहा है उसे देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में ये फिल्म बढ़िया मुनाफा कमा सकती है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो मिर्जापुर द मूवी ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 13.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं फिल्म का दूसरे वीकेंड का कलेक्शन भी 36.25 करोड़ रुपये का रहा है जिसे किसी भी कीमत पर कम नहीं कहा जा सकता है. आइए डिटेल में जानते हैं कि फिल्म का दुनियाभर में 10 दिनों का कलेक्शन कैसा रहा है.
मिर्जापुर द मूवी ने कितने कमाए?
मिर्जापुर द मूवी फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन 13.25 करोड़ का अच्छा कलेक्शन किया है. इसे 7,225 स्क्रीन्स पर भारत में रिलीज किया गया था. वहीं फिल्म का 10 दिन का नेट कलेक्शन 184.70 करोड़ रुपये का हो चुका है. इस फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 220.04 करोड़ की कमाई कर के दिखा दी है. वहीं विदेशों से फिल्म ने 46 करोड़ रुपये का सम्मानजनक कलेक्शन किया है. इसे अगर जोड़ दिया जाए तो फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 266.04 करोड़ रुपये का बनता है. वहीं इसका अनुमानित बजट 250 करोड़ का माना जा रहा है. इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म सिनेमाघरों में अपनी लागत वसूल कर चुकी है और अब मुनाफे की ओर तेजी से अपने कदम बढ़ा रही है.
ये भी पढ़ें- कहानी दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन के बीचमोहित सूरी के साथ धुरंधर से बड़ी एक्शन फिल्म ला रहे राम गोपाल वर्मा
मिर्जापुर द मूवी के लिए 500 करोड़ के करिश्माई आंकड़े तक पहुंचना तो मुश्किल हो सकता है लेकिन फिल्म अपनी कमाई को 400 करोड़ रुपये तक ले जा सकती है. इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, देव्येंदु शर्मा, अली फजल, रसिका दुग्गल, सोनल चौहान, श्वेता त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार और रवि किशन जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आए हैं. मिर्जापुर द मूवी का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है.




