मौत के वक्त सुशांत की मैनेजर नहीं थीं दिशा सालियान, करियर में ऐश्वर्या राय समेत इन सितारों के साथ भी किया काम

मौत के वक्त सुशांत की मैनेजर नहीं थीं दिशा सालियान, करियर में ऐश्वर्या राय समेत इन सितारों के साथ भी किया काम

Disha Salian Case: दिशा सालियान केस में अब एक और नया अपडेट सामने आया है. कई सालों की जांच के बाद CBI ने अब एफआईआर दर्ज कर ली है. चलिए जानते हैं कि दिशा ने किन-किन स्टार्स के साथ काम किया था.

Disha Salian Case: दिशा सालियान सुसाइड केस एक बार फिर चर्चा में है. दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद दिशा की मौत का मामला भी काफी सुर्खियों में रहा था. अब CBI द्वारा दिशा सालियान केस में एफआईआर दर्ज कराई गई है. एफआईआर में कई लोगों के नाम शामिल किए गए हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जाएगी. इनमें शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे, रोहन रॉय, एक्टर्स डीनो मोरिया और सूरज पंचोली, आदित्य ठाकरे के बॉडीगार्ड, रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती समेत कई नाम शामिल हैं.

इस मामले को लेकर कई तरह के दावे और सवाल लंबे समय से सामने आते रहे हैं. दिशा की मौत के बार लगातार यह कहा जा रहा था कि वो दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं. सुशांत की मौत के 6 दिन पहले ही दिशा के सुसाइड की खबर भी आई थी, जिसके बाद दावा किया जा रहा था कि दोनों केस एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. लेकिन अब खबर है कि दिशा सुशांत की मैनेजर नहीं थीं.

ये भी पढ़ें: Haiwaan Box Office Collection: स्टारडम पर भारी भक्ति, हनुमान अंश ने हैवान का खेल बिगाड़ा, Flop हुई अक्षय-सैफ की 130 करोड़ की फिल्म?

सुशांत की मैनेजर नहीं थीं दिशा

दिशा को लेकर लगातार कहा जा रहा था वह सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं, जबकि उनकी मौत के वक्त दोनों के बीच इस तरह का प्रोफेशनल रिश्ता सामने निकल कर नहीं आया है. जी हां, खबरों के मुताबिक, दिशा ने एक्टर के साथ केवल कुछ समय के लिए ही बतौर सेलिब्रिटी मैनेजर काम किया था और उनकी मौत सुशांत की मौत से ठीक छह दिन पहले 8 जून 2020 को हो गई थी. उस दौरान दोनों का भी प्रोफेशनल रिश्ता नहीं था.

कई सेलिब्रिटीज के साथ दिशा ने काम किया

दिशा सालियान का करियर भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ा रहा था और उन्होंने कई बड़े सितारों के साथ काम किया था. कम उम्र में ही उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई और सेलिब्रिटी के साथ बतौर टैलेंट मैनेजर और पब्लिक रिलेशन प्रोफेशनल काम किया. दिशा सुशांत सिंह राजपूत से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ फिल्म जज्बा के दौरान काम किया था. इसके अलावा वो वरुण शर्मा के लिए भी काम कर चुकी हैं.

अब तक केस में क्या-क्या हुआ?

दिशा सालियान की मौत 8 जून 2020 को मुंबई में हुई थी. शुरुआती जांच में मुंबई पुलिस ने इसे एक्सीडेंटल डेथ बताया और बाद में आत्महत्या की बात कही थी. इसके बाद दिशा के पिता ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया और मामले में FIR के साथ CBI जांच की मांग की. सितंबर 2026 में हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI ने अब एफआईआर दर्ज कर ली है. FIR में कई लोगों के नाम शामिल हैं. अब साजिश, सबूतों से छेड़छाड़ और आत्महत्या की कहानी को लेकर जांच की जाएगी.

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More