Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज का ICC ने भी माना लोहा, दिया ये बड़ा अवॉर्ड

Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज का ICC ने भी माना लोहा, दिया ये बड़ा अवॉर्ड

ICC Mens Player of the Month: मोहम्मद सिराज को ICC ने अगस्त 2025 के लिए मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है. इस रेस में सिराज ने मैट हेनरी और जायडन सील्स को पीछे छोड़ा है.

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बन गए हैं. इस रेस में उन्हें न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी से कड़ी चुनौती थी. लेकिन, अंत में बाजी उनके नाम रही. उन्हें अगस्त 2025 के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के अवॉर्ड से नवाजा गया. मोहम्मद सिराज के अलावा इस रेस में दो और नाम मैट हेनरी और जायडन सील्स के थे, जो कि नॉमिनेटेड थे. मगर भारतीय पेसर का पलड़ा उन दोनों पर भारी रहा.

इंग्लैंड में दमदार प्रदर्शन का इनाम

मोहम्मद सिराज की भूमिका इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज को ड्रॉ कराने में अहम रही थी. 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर रही थी, जिसमें मोहम्मद सिराज गेंद से सबसे सफल रहे थे.