National Awards Records: अब तक सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड किस कैटेगरी में किसे मिले हैं? यहां देखें पूरी लिस्ट
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का इतिहास 7 दशक से भी ज्यादा पुराना है. कई फिल्म और कलाकारों को उनकी श्रेष्ठता के लिए सम्मानित किया जाता रहा है. आइए जानते हैं किस कैटेगरी में किसने सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स जीते हैं.
Most National Awards Winner List: सिनेमा जगत में जहां वैश्विक स्तर पर ऑस्कर्स को सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है वहीं दूसरी तरफ भारत में नेशनल अवॉर्ड्स को सबसे बड़ा माना जाता है. कई पॉपुलर स्टार्स अब तक ऐसे हैं जिन्होंने नेशनल अवॉर्ड्स का मुंह तक नहीं देखा. ये अवॉर्ड्स देश के हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा में श्रेष्ठ और कलात्मक काम के लिए दिया जाता है. 7 दशक लंबे दौर में इस अवॉर्ड्स में कई सारे बदलाव भी देखने को मिले हैं. लेकिन ये अवॉर्ड पाना हर एक कलाकार का सपना भी होता है. नेशनल अवॉर्ड सिर्फ एक अवॉर्ड नहीं बल्कि एक भावना है जो कला के प्रति सम्मान और उसके निरंतर आगे बढ़ते रहने, निखरते रहने का प्रतीक है.
कई छोटी-बड़ी कैटेगरीज में पिछले 7 दशकों से नेशनल अवॉर्ड्स मिलने की प्रक्रिया देखने को मिलती रही है. कई कलाकारों को एक नेशनल अवॉर्ड हासिल करने के लिए मुद्दतों का इंतजार करना पड़ा है तो वहीं कई कलाकार ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने कई बार इस प्रतिष्ठित सम्मान को अपने नाम किया है. ऐसे में आइए इतिहास की यात्रा पर चलते हैं और जानते हैं कि सभी बड़ी कैटेगरीज में वो कौन से कलाकार हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा बार ये सम्मान अपने नाम कर सभी को चौंका दिया है.
बेस्ट फिल्म से एक्टर्स तक किसने जीते सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड?
सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड्स की बात करें तो फिल्मों के मामलों में आमिर खान की लगान का नाम पहले नंबर पर आता है. लगान फिल्म को 8 नेशनल अवॉर्ड्स मिले थे. डायरेक्टर सत्यजीत रे को बेस्ट डायरेक्शन के लिए सबसे ज्यादा 6 बार नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया. प्रोडक्शन हाउस के लिहाज से देखा जाए तो बेस्ट होलसेल और पब्लिक एंटरटेनमेंट की कैटेगरी में यशराज फिल्म्स ने सबसे ज्यादा 6 बार ये अवॉर्ड अपने नाम किया. बेस्टर एक्टर्स की कैटेगरी में हिंदी फिल्मों से अमिताभ बच्चन और मलयालम सिनेमा के एक्टर मामूटी को सबसे ज्यादा 4-4 बार नेशनल अवॉर्ड्स मिला है. वहीं एक्ट्रेस की बात करें तो शबाना आजमी को अभिनय जगत में उनके उल्लेखनीय काम के लिए सबसे ज्यादा बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.
नेशनल फिल्म अवॉर्ड में कब से प्राइज मनी मिलने की शुरुआत हुई? पहली बार मिले थे बस इतने हजार रुपये

सपोर्टिंग एक्टर्स की कैटेगरी में अतुल कुलकर्णी, नाना पाटेकर और पंकज कपूर को 2-2 बार नेशनल अवॉर्ड मिला है वहीं दूसरी तरफ सपोर्टिंग एक्ट्रेस की कैटेगरी में सुरेखा सीकरी को सबसे ज्यादा 3 बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.
बेस्ट सिंगर से म्यूजिशियन तक किसने जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स?
मेल सिंगर्स की बात करें तो केजे येसुदास ने सबसे ज्यादा 8 बार नेशनल अवॉर्ड हासिल किया है. वहीं दूसरी तरफ के एस चित्रा ने सबसे ज्यादा 6 बार ये सम्मान पाया है. गीतकार वैरामुथु को ये अवॉर्ड 7 बार मिला है वहीं संगीतकार ए आर रहमान को भी 7 बार नेशनल अवॉर्ड मिला है. साउथ का दबदबा इन चारों कैटेगरीज में देखा जा सकता है. बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए सरोज खान ने सबसे ज्यादा 3 बार नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया है. वहीं बेस्ट सिनमैटोग्राफी के लिए केके महाजन, अविक मुखोपाध्याय और संतोष सिवन ने सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड हासिल किए.

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स कब शुरू हुआ था, पहला बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस कौन? जानिए पूरी हिस्ट्री
सिनेमा के इतिहास में किस शख्स के नाम सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड्स?
सिनेमा जगत की बात करें तो अब तक के इतिहास में सत्यजीत रे के नाम सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड्स हैं. उन्होंने कुल 36 बार ये अवॉर्ड जीता है. वहीं 18 अवॉर्ड्स के साथ मृणाल सेन दूसरे नंबर पर और 16 अवॉर्ड्स के साथ अदूर गोपालकृष्ण तीसरे नंबर पर हैं. इन कलाकारों को अलग-अलग कैटेगरीज में सम्मानित किया गया है और इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना किसी के लिए भी आसान काम नहीं है.




