Mother’s Day Celebration: मदर्स डे पर मां के लिए कर दें ये 4 काम, मम्मी के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

Mother’s Day Celebration: मदर्स डे पर मां के लिए कर दें ये 4 काम, मम्मी के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

अक्सर लोग मदर्स डे पर महंगे गिफ्ट या सरप्राइज देने की सोचते हैं, लेकिन सच तो यह है कि मां को सबसे ज्यादा खुशी अपने बच्चों का समय, प्यार और सम्मान देखकर मिलती है. ऐसे में इस मदर्स दे पर आप उन्हें सरसप्राइज या फिर गिफ्ट देने के बाजए कुछ ऐसे काम कर दें, जिन्हें देख वो सबसे ज्यादा खुश हो जाएंगी.

Mother’s Day Celebration: हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है. ये दिन मां को समर्पित होता है. वैसे तो हर दिन ही मां का है. लेकिन बस ये दिन अपनी मम्मी को स्पेशल फील करवाने का एक मौका होता है. क्योंकि मां सिर्फ एक रिश्ता नहीं होता, बल्कि वह पूरे परिवार की ताकत और सबसे बड़ा सहारा होती हैं. बचपन से लेकर बड़े होने तक मां हर छोटी-बड़ी जरूरत का ख्याल रखती हैं, बिना किसी शिकायत के हर परिस्थिति में अपने बच्चों के साथ खड़ी रहती हैं. ऐसे में साल का एक खास दिन यानी मदर्स डे मां को यह एहसास दिलाने का बेहतरीन मौका होता है कि वह हमारे जीवन में कितनी खास और अनमोल हैं.

हालांकि मां के प्यार और त्याग का कोई मुकाबला नहीं हो सकता, लेकिन छोटे-छोटे प्रयास और दिल से किए गए काम उनके चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला सकते हैं. इस बार 10 मई को मदर्स डे मनाया जाएगा. इस खास दिन पर अगर आप भी अपनी मम्मी के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं तो उनके लिए बस 4 काम कर दीजिए. इससे देखते ही आपको फ्लाइंग चप्पच की जगह फ्लाईंग किस मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें: Digital Detox: रोज सिर्फ एक घंटे फोन से बनाएं दूरी, जानें डिजिटल डिटॉक्स के फायदे

मां के साथ पूरा दिन बिताएं

एक मां को अपने बच्चों से कोई गिफ्ट या मीठी बातें नहीं चाहिए होती. बल्कि उन्हें उनका समय चाहिए होता है. जब बच्चे बड़े हो जाते हैं तो सारा दिन बिजी रहते हैं और मां के पास बैठना ही भूल जाते हैं. ऐसे में अगर आप अपनी मां सच में स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो मदर्स डे के खास दिन पर उनके साथ पूरा दिन बिताएं. सुबह उन्हें नाश्ता बनाकर दें. उनके साथ बातें करें और बचपन की यादों को ताजा करें. बच्चों का साथ और प्यार मां को सबसे ज्यादा खुशी देता है।

घर के कामों में मां की मदद करें

हर दिन घर की जिम्मेदारियां संभालते-संभालते मां थक जाती हैं. ऐसे में अगर आप उन्हें मदर्स डे के मौके पर थोड़ा सा आराम दे दें तो इससे बेहतर कुछ नहीं है. मदर्स डे पर आप रसोई, सफाई या दूसरे घरेलू कामों में उनकी मदद कर सकते हैं. इससे मां को आराम भी मिलेगा और उन्हें यह एहसास होगा कि परिवार उनके काम और मेहनत की कद्र करता है.

अपने हाथों से खाना खिलाएं

बचपन में आपने तो मां के हाथ से खूब खाना खाया होगा. लेकिन क्या कभी अपनी मां को हाथों से खिलाया है? अगर नहीं तो…मदर्स डे के मौके पर आप ये काम कर सकते हैं. सबसे पहले तो उनकी पसंद का कुछ बनाएं या फिर ऑर्डर करें. इसके बाद उनके साथ बैठकर अपने हाथों से उन्हें खाना खिलाएं. ये पल उनके लिए काफी खुशी भरा और इमोशनल होगा.

सरप्राइज गिफ्ट दें

मदर्स डे पर आप उनके लिए उनकी पसंद की कोई चीज भी गिफ्ट कर सकते हैं. इसमें साड़ी, जूलरी, किचन आइटम या फिर उनकी पसंद का कोई फूड. ये देखकर उनके आंखों से आंसू छलक जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Premature Grey Hair: समय से पहले बूढ़ा दिखने का डर! बालों को जल्दी सफेद होने से बचाएंगी ये चीजें

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More