J-K को PAK में दिखाया… गलती करने के बाद नेपाल एयरलाइंस ने मांगी माफी

J-K को PAK में दिखाया… गलती करने के बाद नेपाल एयरलाइंस ने मांगी माफी

नेपाल एयरलाइंस की तरफ से भारत के क्षेत्रों के मैप का गलत प्रकाशन को लेकर माफी मांगी गई है. नेपाल एयरलाइंस ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हाल ही में हमारे सोशल मीडिया चैनलों पर शेयर किए गए नेटवर्क मैप में हुई गलती के लिए हम तहे दिल से माफी मांगते हैं.हमने तुरंत उस पोस्ट को हटा दिया है.

नेपाल एयरलाइंस ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि हमारे सोशल मीडिया चैनलों पर हाल ही में शेयर किए गए नेटवर्क मैप में हुई गलती के लिए हम तहे दिल से माफी मांगते हैं. इस मैप में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को लेकर नक्शे से जुड़ी कई बड़ी गलतियां थीं. यह विवाद गुरुवार को तब शुरू हुआ, जब एयरलाइन के सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक रूट मैप और प्रमोशनल विज्ञापन शेयर किया गया. इस ग्राफिक में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पूरे केंद्र शासित प्रदेशों को भारत के बजाय पाकिस्तान के हिस्से के तौर पर दिखाया गया था.